एक्सप्लोरर

ड्रग एंगल: रिया चक्रवर्ती ने इस आधार पर बॉम्बे हाईकोर्ट से मांगी जमानत देने की मांग

ड्रग एंगल में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब रिया की उम्मीद बॉम्बे हाई कोर्ट से है. बॉम्बे हाई कोर्ट में रिया चक्रवर्ती ने जमानत याचिका दायर की है.

दिल्ली: दो निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब रिया चक्रवर्ती की उम्मीद है बॉम्बे हाई कोर्ट से है. बॉम्बे हाई कोर्ट में रिया चक्रवर्ती ने जमानत याचिका दायर कर मांग की है कि उनको इस मामले में जमानत दी जानी चाहिए क्योंकि उनके खिलाफ ऐसा कोई भी सबूत जांच एजेंसी के पास नहीं है जिससे यह साबित होता है कि रिया बड़े पैमाने पर ड्रग की खरीद फरोख्त में शामिल रही हैं.

मुंबई कोर्ट में दायर जमानत याचिका में रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि खुद जांच एजेंसी के मुताबिक भी रिया जो ड्रग मंगवाती थीं वह सुशांत के लिए होता था तो ऐसे में इसको खरीद-फरोख्त के दायरे में लाना ठीक नहीं है. बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर जमानत याचिका में रिया चक्रवर्ती की तरफ से कहा गया है कि जिन धाराओं के तहत रिया की गिरफ्तारी की गई है वह सीधे तौर पर रिया के ऊपर लागू नहीं होती. क्योंकि रिया के पास से ना तो कोई ड्रग मिला है और ना ही रिया की निशानदेही पर कोई बरामदगी हुई है.

रिया चक्रवर्ती की तरफ से दायर की गई जमानत याचिका में कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती हमेशा ही जांच में सहयोग करती रही है और जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसी के सामने हाजिर होती रहेंगी. याचिकाकर्ता यानी रिया चक्रवर्ती का पूरा परिवार मुंबई में ही रहता है और समाज में परिवार का जुड़ाव है. लिहाज़ा रिया के कहीं भागने का भी कोई सवाल नहीं उठता.

रिया से पूछताछ के बाद रिया की निशानदेही पर कोई बरामद की भी नहीं हुई है. अब जब की जांच एजेंसी अपनी पूछताछ पूरी कर चुकी है ऐसे में न्यायिक हिरासत में रखना ठीक नहीं है. इस मामले में सह आरोपियों को भी पहले भी निचली अदालत जमानत दे चुकी है तो रिया को भी ज़मानत दी जानी चाहिए क्योंकि रिया से जांच प्रभावित होने का कोई खतरा नहीं है.

रिया की उम्र 28 साल है और पिछले कुछ वक्त से जिस तरीके से इस मामले में मीडिया ट्रायल हो रहा है उससे इसके दिमाग पर काफी गहरा असर पड़ा है. ऐसे में इसको अगर जेल में रखा जाता है तो मानसिक स्थिति और खराब हो सकती है. रिया हमेशा से ही जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और आगे भी सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

कोर्ट में दायर ज़मानत याचिका के जरिए रिया कोर्ट को ये भरोसा दिलाया कि वह ना तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ करेगी और ना ही कहीं भागेगी. लिहाजा अदालत इन सारी बातों पर गौर करते हुए रिया को जमानत पर रिहा करे. जमानत देते हुए अगर अदालत कोई शर्त लगाएगी तो रिया उन सब का पालन करेगी.

अपनी जमानत याचिका में रिया चक्रवर्ती की तरफ से यह भी कहा गया है कि रिया के ऊपर सुशांत के लिए ड्रग मंगवाने का आरोप लगा है जबकि जांच एजेंसी ने अब तक सुशांत के मोबाइल या अन्य उपकरणों की जांच कर यह पता नहीं लगाया कि खुद सुशांत कितनी बार ड्रग मंगवाते थे.

याचिका में कहा गया है कि अगर आज की तारीख में सुशांत जिंदा होते हैं तो उनके खिलाफ ही सिर्फ ड्रग के इस्तेमाल का मामला बनता और उनको भी जमानत पर रिहा कर दिया जाता. लेकिन दुर्भाग्यवश आज की तारीख में सुशांत जिंदा नहीं है और रिया के खिलाफ खरीद फ़रोख्त की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अपनी जमानत याचिका में रिया चक्रवर्ती ने यह भी बताया है कि सुशांत फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान (2015-16) से ही गांजे का सेवन करने लगे थे और ऐसे में यह कहना कि रिया के साथ में आने के बाद सुशांत ने ड्रग लेना शुरू किया वह गलत है.

फिलहाल रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद है क्योंकि हाईकोर्ट से पहले दो बार निचली अदालत से रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. ऐसे में अब अगर रिया चक्रवर्ती को जेल की सलाखों से बाहर निकलना है तो वह तभी निकल सकती है जब हाईकोर्ट से उनको जमानत मिले.

यह भी पढ़ें.

श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया सुशांत की अनदेखी तस्वीर, लिखा- सौ प्रतिशत विश्वास के साथ मिलेगा न्याय और होगी क्रांति

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget