एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा के लिए 1 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जान लें जरूरी नियम

इस बार कोरोना की वजह से 13 से कम और 75 से अधिक उम्र के लोगों को यात्रा की इजाजत नहीं होगी. साथ ही छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं भी रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगी.

जम्मू: दक्षिण कश्मीर में हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा तीर्थस्थल के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह गुफा मंदिर 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसके लिए 56 दिवसीय यात्रा पहलगाम और बालटाल मार्गों से 28 जून को शुरू होगी और 22 अगस्त को खत्म होगी.

इस महीने की शुरुआत में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों ने कहा था कि सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू हैं और सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार ने कहा, ‘‘दोनों रूट के लिए रजिस्ट्रेशन पूरे देश में 446 निर्दिष्ट बैंक शाखाओं के माध्यम से 1 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक (316), जम्मू कश्मीर बैंक (90) और यस बैंक (40) की शाखा शामिल हैं.’’ उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया के बारे में विवरण, आवेदन पत्र और बैंक की शाखाओं की राज्यवार सूची पूरे पते के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

सीईओ ने कहा कि राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों द्वारा अधिकृत डॉक्टरों या चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही रजिस्टर्ड बैंक शाखाओं में स्वीकार किए जाएंगे. प्रमाणपत्र अनिवार्य हैं क्योंकि गुफा बहुत ऊंचाई पर स्थित है और यात्रा कठिन है. कुमार ने कहा, ‘‘यात्रा-2021 के लिए 15 मार्च के बाद जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र ही वैध होंगे.

रजिस्ट्रेशन करने के लिए जिन कदमों का पालन करना होगा, उनके बारे में जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी गई है.’’ उन्होंने कहा कि इसमें आधार शिविरों तक पहुंचने की प्रासंगिक जानकारी, पंजीकरण के लिए शुल्क, टट्टू, पालकी और पोर्टर्स के लिए शुल्क भी शामिल हैं.

इसके साथ उन्होंने कहा कि 13 साल से कम या 75 साल से अधिक आयु के लोग और छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस साल की यात्रा के लिए कोविड-19 मानदंडों के अनुसार पंजीकृत नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए सप्ताह के प्रत्येक दिन और मार्गों के लिए परमिट अलग-अलग होंगे. जो तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें अग्रिम पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इसके लिए उनका टिकट पर्याप्त होगा. हालांकि, उन्हें एक अधिकृत चिकित्सक द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त करना जरूरी होगा.

इस बीच, जम्मू में अधिकारियों ने इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार को भगवती नगर आधार शिविर में व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवास क्षमता 2,000 से बढ़ाकर 5,000 करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर जोर देते हुए जम्मू के उपायुक्त अंशुल गर्ग ने अधिकारियों को 'यात्री निवास' और यात्रियों के ठहरने के लिए आसपास पहचान किये गए स्थानों को स्वच्छ और हरित बनाये रखने का निर्देश दिया.

गर्ग ने यहां एक बैठक में बिजली, पेयजल, परिवहन, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, मोबाइल टॉयलेट, क्लॉक रूम और सामुदायिक रसोईघर जैसी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इस शिविर की आवास क्षमता को मौजूदा 2,000 से बढ़ाकर 5,000 करने का निर्देश दिया.

चीन को होली पर 10 हज़ार करोड़ की चोट, व्यापारियों ने नहीं मंगाया एक भी सामान- कैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget