एक्सप्लोरर

चीन को होली पर 10 हज़ार करोड़ की चोट, व्यापारियों ने नहीं मंगाया एक भी सामान- कैट

देश के सबसे बड़े बाज़ारों में शुमार दिल्ली के सदर बाज़ार में इस बार रंगों की दुकानें संख्या में काफ़ी कम हैं. दुकानों पर ग्राहकों की सांख्य भी सीमित है.

नई दिल्ली: चीन की हरकतों से किस तरह भारत का आम आदमी नाराज़ है इसकी बानगी हर बार त्योहारों पर देखने को मिलती है जब बाज़ार में चीन के सामानों के ख़िलाफ़ लहर चलती है. लेकिन इस बार की होली पर ये बहिष्कार अपने चरम पर देखा जा रहा है. कोरोना संकट के चलते इस बार होली पर व्यापारियों की हालत पस्त है, लेकिन बावजूद इसके बाज़ार में चीनी माल काफ़ी कम दिख रहा है.

देश के सबसे बड़े बाज़ारों में शुमार दिल्ली के सदर बाज़ार में इस बार रंगों की दुकानें संख्या में काफ़ी कम हैं. दुकानों पर ग्राहकों की सांख्य भी सीमित है. बाज़ार में चाईना की पिचकारी और रंग सिरे से ग़ायब हैं. कुछ दुकानदार पिछले साल के बचे हुए चाइनीज़ सामानों को ज़रूर बेंच रहे हैं.

चीन के ख़िलाफ़ दुकानदारों में नाराज़गी बरकरार

सदर बाज़ार में होली का सामान बेंच रहे एक दुकानदार पवन ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि, “20% काम बचा है इस बार करोना के कारण, लेकिन हम लोगों से यही चाहते हैं कि घर से बहुत एहतियात के साथ निकलें. चीन के माल को हमनें मना कर दिया. नुक़सान होता है लेकिन पब्लिक को आदत पड़ जाएगी. अब तो इंडिया का ही माल बेचेंगे. इससे अपना इंडिया तरक़्क़ी करेगा. बहरहाल काम नहीं है.” सदर बाज़ार के ही पान मंडी इलाक़े के दुकानदार रविंदर सिंह ने कहा, “40-50% सेल घट गई है. पब्लिक इस बार बाज़ार में नहीं आ रही.”

चीन को बीते दस महीनों में 80 हज़ार करोड़ की चपत

हर साल चाइना से 10 हज़ार करोड़ का होली से सम्बंधित सामान आता था. इसमें रंग, अबीर, गुलाल, प्लास्टिक की पिचकारी आदि होते थे. लेकिन इस बार होली पर व्यापारियों के राष्ट्रीय संघ ने चीन के सामानों का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है. कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोशिएशन के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने एबीपी न्यूज़ को बताया, “हमने चाइना के ख़िलाफ़ अभियान चला रखा है जिसके कारण इस बार होली से सम्बंधित एक भी सामान चाइना से इंपोर्ट नहीं हुआ है. 10 जून 2020 से अब तक बहिष्कार के कारण 80 हज़ार करोड़ की चपत चीन को लग चुकी है. हालांकि कोरोना के कारण इस बार होली की रौनक़ बाज़ार में न के बराबर है.”

कोरोना के कारण होली पर देश में 25 हज़ार करोड़ रूपये का व्यापारिक नुक़सान

कनफ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स एसोशिएशन के अनुसार देश में इस बार होली पर कोरोना संकट के कारण क़रीब 25 हज़ार करोड़ रूपये का व्यापारिक नुक़सान हुआ है. सिर्फ़ दिल्ली के अंदर क़रीब 2000 करोड़ रूपये का नुक़सान हो रहा है. व्यापारियों का नुक़सान दो तरह से हो रहा है- एक तो होली के सामानों की कम बिक्री और दूसरे प्रतिबंध के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों का ना होना.

कोरोना के कारण देश में क़रीब 40 हज़ार सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द

देश भर में कोरोना संकट के कारण क़रीब 40 हज़ार सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. दिल्ली में क़रीब 3 हज़ार से अधिक होली के सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. इसके चलते केटरिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम के ग्रुप आदि से सम्बंधित रोज़गार भी ठप्प पड़ गए हैं. ये व्यापारियों पर एक तरह से डबल मार की तरह है. बाज़ारों में पहले जैसी रौनक़ नज़र नहीं आ रही है. ग्राहक काफ़ी कम हैं और दुकानें भी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget