एक्सप्लोरर

दिल्ली में टूटा कोरोना के पॉजिटिव मामलों का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 1513 नए केस

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई है और अब तक इस वायरस की वजह से 606 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं इलाज के बाद 9542 लोग ठीक हुए हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली में करोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से एक दिन में सामने आए नए केस का रिकॉर्ड एक बार फिर टूटा है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली  में कोरोना के 1513 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. यह एक दिन में सामने आए कोरोना पॉजिटिव मामलों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है.

नए मामलों के सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 23645 हो गई है. इसमें से 13497 एक्टिव मामले हैं. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई है और अब तक इस वायरस की वजह से 606 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं 9542 लोग इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं.

कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई सीमित

वहीं दिल्ली सरकार ने कोविड​​-19 महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अस्पतालों की समग्र तैयारियों पर गौर करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस समिति के गठन का आदेश मंगलवार को जारी किया गया था. बता दें मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,298 नए मामले सामने आए थे.

आदेश के अनुसार, आईपी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ महेश वर्मा, जीटीबी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुनील कुमार, दिल्ली मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अरुण गुप्ता, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता और मैक्स अस्पताल के ग्रुप मेडिकर डायरेक्टर डॉ संदीप बुद्धिराजा समिति के सदस्य हैं.

आदेश के मुताबिक कि यह समिति कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के विस्तार और अस्पतालों की समग्र तैयारी पर दिल्ली सरकार का मार्गदर्शन करेगी. समिति ऐसे किसी अन्य क्षेत्र में भी सरकार का मार्गदर्शन करेगी जहां इस महामारी को बेहतर ढंग से संभालने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जरुरत है. उसे छह जून तक अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

भारत चीन सीमा पर तनाव हुआ कम, गैलवान घाटी में चीनी सेना की कैंप की संख्या में कमी आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget