एक्सप्लोरर

RDX, हैंड ग्रेनेड, पिस्टल, कारतूस का जखीरा... पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा गया तबाही का सामान

बीएसएफ की पोस्ट शाहपुर के पास गांव चक्क बाला में किसान अपने खेत में से धान की फसल की कटाई कर रहा था तो उसे दो पैकेट मिले. इन पैकेट में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की मांग पूरे देश में की जा रही है. इस बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकामयाब कर दिया है. बीएसएफ ने शुक्रवार (25 अप्रैल,2025) को अमृतसर के अजनाला में साढ़े चार किलो RDX और पांच हैंड ग्रेनेड बरामद किए.

अमृतसर के अजनाला थाना के अंतर्गत आने वाले गांव चक्क बाला में किसान के खेत में साढ़े चार किलो RDX, पांच हैंड ग्रेनेड, चार पिस्टल, आठ मैगज़ीन, 220 कारतूस, दो बैटरी और दो रिमोट बरामद किए गए हैं.

बीएसएफ की पोस्ट शाहपुर के पास गांव चक्क बाला में किसान अपने खेत में से धान की फसल की कटाई कर रहा था तो उसे दो पैकेट मिले. इसकी जानकारी उसने बीएसएफ को दी, जिसकी जांच में पैकेट से उपरोक्त विस्फोटक सामग्री और हथियार मिलने पर थाना अजनाला की पुलिस को भी सूचित किया गया.

चक्क बाला गांव पाकिस्तान से लगते बॉर्डर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. बीएसएफ और पुलिस आसपास इलाके की छानबीन कर रही है. गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा पार हथियारों की खेंप भेजी जाती रहती है. इससे पहले भी कई बार बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ओर से पाकिस्तान की ऐसी नापाक हरकतें नाकामयाब की जा चुकी हैं.

पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए नशे के खेंप के साथ ही हथियारों को भी भेजा जाता है. कई बार पाकिस्तान की ओर से गुब्बारे भी भारत की सीमा में छोड़ दिए जाते हैं. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार एक्शन में नजर आ रही है. इसी के चलते बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है.

भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें 29 अप्रैल,2025 से पहले देश छोड़कर जाने को कह दिया गया है. इसी मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को फोन कर पाकिस्तानी नागरिकों को उनके राज्य से वापस PAK भेजने के लिए फोन किया है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget