एक्सप्लोरर

स्टेडियम के गेट तोड़े, 35 हजार की जगह पहुंच गई 2-3 लाख की भीड़... सिद्धारमैया ने बताया RCB विक्ट्री परेड में कैसे मची भगदड़?

Siddaramaiah On RCB Victory Parade Stampede: दो लोगों के शव बॉरिंग अस्पताल में और चार अन्य के वैदेही अस्पताल में हैं. 6 लोगों का वैदेही अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है.

Chinnaswamy Stadium Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली आईपीएल जीत का जश्न बुधवार (04 जून, 2025) को बेहद दुखद हो गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोग मारे गए जबकि 33 अन्य घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब प्रशंसक आरसीबी टीम की ओर से आईपीएल 2025 ट्रॉफी उठाने के जश्न में शामिल होने जा रहे थे. मामले पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैयार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए हैं. यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी. सरकार इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है. सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. सरकार घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी.” इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे.

‘हादसे पर राजनीति नहीं करेंगे’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता. हमारी सरकार इस पर राजनीति नहीं करेगी. मैंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिन का समय दिया है. लोगों ने स्टेडियम के गेट भी तोड़ दिए. भगदड़ मच गई. किसी को इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी. स्टेडियम की क्षमता सिर्फ़ 35,000 लोगों की है, लेकिन 2-3 लाख लोग आए.”

कितने लोगों के मारे जाने की पुष्टि?

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दो लोगों के शव बॉरिंग अस्पताल में और चार अन्य के वैदेही अस्पताल में हैं. छह लोगों का वैदेही अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है और तीन को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. बॉरिंग अस्पताल में जिन लोगों के शव हैं उनमें दिव्यांशी (13 साल), दीया (26 साल), श्रवण (21 साल), एक अज्ञात लड़की, 17 साल का अज्ञात किशोर, एक अज्ञात पुरुष शामिल हैं. वैदेही अस्पताल में भूमिक (20 साल), सहाना (19 साल), एक 20 साल और एक 35 साल के अज्ञात पुरुष के शव हैं, जबकि 12 घायलों का इलाज चल रहा है. मणिपाल हॉस्पिटल में लाई गई चिन्मयी (19 साल) की मौत हुई है जबकि छह लोगों का इलाज चल रहा है.

भगदड़ उस समय मची जब हजारों प्रशंसक जल्दबाजी में अलग-अलग गेटों से पहले से खचाखच भरे स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे. मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में पास के बॉरिंग अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण एंबुलेंस के अस्पताल पहुंचने में देरी हुई. एक अलग घटना में, स्टेडियम में कूदने के लिए गेट पर चढ़ते समय एक प्रशंसक गिर गया और उसका पैर टूट गया.

ये भी पढ़ें: RCB विक्ट्री परेड में भगदड़ के बाद अफरा-तफरी का माहौल, बेंगलुरु के दो बड़े मेट्रो स्टेशन बंद; जानें ताजा हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget