एक्सप्लोरर

संसदीय समिति ने RBI गवर्नर को बुलाया, 17 मई को बैंक घोटालों पर होगा जवाब तलब

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति ने आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को 17 मई को तलब किया है. कहा जा रहा है कि हाल ही में सामने आए बैंक घोटालों पर देश के केंद्रीय बैंक की राय जानने के लिए समिति ने उर्जित पटेल को बुलाया है. आरबीआई गवर्नर से पीएनबी और बाकी सरकारी बैंकों में हुए घोटालों के अलावा आइसीआइसीआइ बैंक में हुई गड़बड़ियों के बारे में भी जानकारी मांगी जाएगी.

आरबीआई की भूमिका की समीक्षा की जाएगी

समिति के सूत्रों के मुताबिक मुख्य तौर पर बैंक घोटालों में एक नियामक के तौर पर आरबीआई की भूमिका की समीक्षा की जाएगी. हाल ही में गवर्नर ने कहा था कि पीएनबी बैंक जैसे घोटाले को रोकने के लिए आरबीआई के पास ज़्यादा शक्तियां नहीं हैं. सूत्रों के मुताबिक, समिति इस बात की तहकीकात करेगी कि इन घोटालों को रोकने के लिए आरबीआई को और कौन सी शक्तियों की ज़रूरत है.

बैठक में अधिकारियों से पूछे गए बैंक घोटालों को लेकर सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद वीएप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली इस समिति की मंगलवार को भी बैठक हुई, जिसमें बैंकिंग सचिव राजीव कुमार समेत वित्त मंत्रालय के कई अधिकारी पेश हुए. बैठक में इन अधिकारियों से बैंकों में बढ़ते एनपीए और बैंक घोटालों को लेकर कई सवाल पूछे गए. ज़्यादातर सदस्यों ने पीएनबी और आइसीआइसीआइ घोटाले पर सवाल पूछे.

अधिकारियों ने जवाब देने के लिए मांगा तीन हफ्ते का समय

टीएमसी सांसद और समिति के सदस्य दिनेश त्रिवेदी ने बैंकिंग सचिव से जानना चाहा कि क्या बैंकों के ऊपर के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का देश से भाग जाना संभव था? सरकारी बैंकों को पैसा देने के सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए त्रिवेदी ने ये भी पूछा कि आखिर कबतक ग़रीब लोग अमीर लोगों की सब्सिडी का भुगतान करते रहेंगे.

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने सारे सवालों का जवाब देने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा है. बैठक में अन्य सदस्यों के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शरीक हुए.

यह भी पढ़ें- कैश की किल्लत: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले- ‘होने ही नहीं चाहिए दो हजार के नोट’ कैश की किल्लत: सरकार के दावों पर उठ रहे हैं ये चार बड़े सवाल दो हजार के नोट की सप्लाई बंद, 500 के नोट पांच गुना ज्यादा छपेंगे A To Z: कैश का संकट आखिर है क्या और सरकार क्या कर रही है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget