एक्सप्लोरर

RBI का यू-टर्न, अब 5000 से ज्यादा जमा करने पर बैंक में नहीं होगी पूछताछ

नई दिल्ली30 दिसम्बर तक अपने बैंक खाते में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा कराने को लेकर अब ना तो कोई पाबंदी होगी और ना ही सवाल जवाब किया जाएगा. वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान के बाद रिजर्व बैंक ने नए नियम वापस लेने का फैसला किया. नोटबंदी के बाद 43 दिनों मे ये 60 वां मौका है जब नियमों में बदलाव किया गया.

रिजर्व बैंक ने एक बार फिर अपने कदम पीछें खीचते हुए 19 दिसंबर का अपना फरमान वापस ले लिया. ताजा जारी सर्कुलर में केंद्रीय बैंक ने 19 दिसम्बर के अपने दिशानिर्देशों के दो प्रावधानों को नहीं लागू करने की बात कही है.

इसके बाद

- 30 दिसम्बर तक 500 और 1000 रुपये के जितने नोट चाहे जमा करा सकते हैं, इसके लिए ना तो कोई सीमा होगी और ना ही कोई पूछताछ

- नया नियम केवल केवाईसी यानी नो योर कस्टमर नियमो को पुरा करने वाल - बैंक खातों के लिए लागू होगा. मतलब ये कि खाते में पैन की जानकारी दी गयी हो और पता व पहचान के पुख्ता सबूत हो. वैसे तो वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार रात को सफाई दे दी थी कि लोगों से जवाब तलब नहीं होगा. लेकिन वित्त मंत्री की इस बात को रिजर्व बैंक तक पहुंचने में करीब 36 घंटे का समय लगा और उसके बाद ही रिजर्व बैंक ने नया निर्देश जारी किया. इस दौरान लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी और कई जगहों पर तो बैंकों ने लोगों से पुराने नोट लिए ही नहीं. विवाद की जड़ दरसअल, इस पूरे विवाद की जड़ रिजर्व बैंक के वो दिशानिर्देश थे जिसमें कहा गया था कि -30 दिसम्बर तक 5000 रुपये से ज्यादा के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट सिर्फ एक ही बार बैंक खाते में जमा कराए जा सकेंगे. - जमा कराने वक्त जमाकर्ता से दो बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में पूछा जाएगा कि आखिरकार अब तक पैसा क्यों नहीं जमा कराया गया. जवाब संतोषजनक होने के बाद ही पैसा जमा होगा. - जमाकर्ता की ओर से दी गई जानकारी दस्तावेजों में दर्ज की जाएगी, ताकि बाद में उस तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो. - 5000 रुपये से ज्यादा के पुराने नोट बगैर किसी सीमा के एक बार में जमा कराने की सुविधा सिर्फ उन्ही बैंक खातों पर लागू होगी जो केवाईसी यानी नो योर कस्टमर की शर्तों को पूरा करता है - 5000 रुपये से कम के पुराने नोट जमा कराने के मामले की भी व्यवस्था भी आसान नहीं. - मसलन, 30 दिसम्बर तक 5000 रुपये से कम के पुराने नोट जितनी बार चाहे जमा करा सकते हैं - लेकिन जैसी ही कुल जमा 5000 रुपये के पार हो जाएगी, फिर वो पूछताछ और एक ही बार जमा कराने की शर्त लागू हो जाएगी. रिजर्व बैंक के इन दिशानिर्देशों से बैंकों में भी असमजंस की स्थिति बनी. बैंककर्मियों का कहना था कि पहले ही नगदी को लेकर उन्हें ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ी, सवाल-जवाब पर तो कई ग्राहक काफी ज्यादा गुस्से में थे. और तो और बढ़ते काम के बीच सवाल जवाब के लिए अलग से अधिकारी तैनात करना भी आसान नहीं था. फिलहाल, रिजर्व बैंक के नए निर्देश आने के बाद उन्हें उम्मीद है कि वो बेहतर तरीके से ग्राहक सेवा मुहैया करा सकेंगे. वैसे ध्यान रहे कि बैंक खाते में तो आप पैसा 30 दिसम्बर तक ही जमा करा सकते है. इसके बाद भी अगर आपके पास 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बच जाते हैं तो 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच रिजर्व बैक के देश भर में फैले 27 दफ्तरों में कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद ही जमा कराने की सुविधा मिलेगी.

 बैंक में क्यों पूछे जा रहे थे सवाल ?

सरकार की मनाही के बावजूद अब भी बैंक सवाल पूछ रहे थे. इसकी वजह यह है कि बैंक रिजर्व बैंक के अधीन काम करते हैं और रिजर्व बैंक एक स्वायत्त संस्था है.

पांच हजार से ज्यादा जमा करने पर सवाल नहीं पूछले वाला नोटिफिकेशन अभी रिजर्व बैंक ने जारी नहीं किया है और इसी वजह से बैंक अधिकारी अभी लोगों से सवाल-जवाब कर रहे हैं. अब रिजर्व बैंक की तरफ से नॉटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके बाद बैंकों में होने वाले सवाल-जवाब बंद हो जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp से साइबर ठगी करना होगा नामुमकिन! Meta ने बताया कैसे काम करेगा सिक्योरिटी सिस्टम
WhatsApp से साइबर ठगी करना होगा नामुमकिन! Meta ने बताया कैसे काम करेगा सिक्योरिटी सिस्टम
मां के बगल में सो रहा था बच्चा, किडनैपर आया और उठाकर ले गया...मच गया बवाल
मां के बगल में सो रहा था बच्चा, किडनैपर आया और उठाकर ले गया...मच गया बवाल
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
'वो लापरवाही के दोषी...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
'वो लापरवाही के दोषी...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget