एक्सप्लोरर

बेशर्म हैं राहुल गांधी, बिना कमीशन गांधी परिवार जिंदा नहीं रह सकता: रवि शंकर प्रसाद

राहुल गांधी ने आज अमेठी में कार्यकर्ताओं के बीच कहा,"जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आया था उसी ने अनिल अंबानी को 30 हज़ार करोड़ रुपया पकड़ा दिया. अभी तो शुरुआत हुई है, अभी देखना मज़ा आएगा. आने वाले 2-3 महीने में ऐसा मज़ा दिखाएंगे हम आपको."

नई दिल्ली: राफेल के मुद्दे पर राहुल गांधी लगातार बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर हैं. राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी कई बार प्रधानमंत्री मोदी को चोर कह चुके हैं. आज राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें बेशर्म कह दिया. रविशंकर प्रसाद ने कहा गांधी परिवार बिना कमीशन के जिंदा नहीं रह सकता.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''राहुल गांधी बेशर्म हैं, गैर जिम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं. आजाद भारत में किसी पार्टी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया. प्रधानमंत्री की व्यक्तित्व दीपक की तरह ईमानदार है.''

प्रसाद ने कहा, ''राहुल गांधी की परेशानी मैं समझता हूं. फ्रांस्वां ओलांद ने अपने बयान को वापस ले लिया लेकिन राहुल गांधी उनके साथ काम कर रहे थे. जब उन्हें (ओलांद को) लगा कि वो फंस जाएंगे तो पीछे हट गए.''

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''मुझे राहुल गांधी से तीन सवाल पूछने हैं. मेरा पहला सवाल है कि जनवरी 2012 में लगभग आठ दस वर्ष की मेहनत के बाद आपने दसॉल्ट को सबसे कम राशि पर प्रस्ताव स्वीकार किया. लेकिन पांच छह महीने बाद बदल क्यों दिया? इसलिए बदल दिया गया क्योंकि राहुल गांधी के परिवार को कनमीशन नहीं मिला था. राहुल गांधी का परिवार बिना कमीशन के रहता नहीं है.''

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''ये भंडारी महाशय कौन हैं. उनका रॉबर्ट वाड्रा से क्या संबंध है. दसॉल्ट के इस ऑफसेट में वो भी कोशिश कर रहे थे. जब बहनोई के प्रेमी को ऑफसेट नहीं मिला इसलिए राहुल गाधी पीड़ित हैं.'' गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रसाद ने कहा, ''बात निकलेगी तो बहुत दूर तलक जाएगी. राहुल गाधी का परिवार रग-रग भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है.''

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान के साथ सांठ-गांठ का आरोप लगाया. पसाद ने कहा, ''राहुल गांधी देश की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान के साथ मिलकर खेल रहे हैं. जो आज राहुल गांधी का स्वर है वही पाकिस्तान के सभी नेताओं का स्वर है. आज तो पाकिस्तान ये भी कह रहा है कि राहुल गांधी भारत के प्रधान मंत्री बनें.''

पाकिस्तान की ओर से बातचीत के प्रस्ताव पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''पाकिस्तान के साथ कोई वार्ता नहीं होगी. हमारे जवानों के सिर काटोगे तो कोई वार्ता नहीं होगी. इसका प्रमाणिक जवाब सेना तैयार कर रही है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
SIR में वोटर्स के नाम हटाए जाने के खिलाफ ममता बनर्जी का प्रदर्शन, बोलीं- मैं बंगाली मतदाताओं को...
SIR में वोटर्स के नाम हटाए जाने के खिलाफ ममता बनर्जी का प्रदर्शन, बोलीं- मैं बंगाली मतदाताओं को...

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
Embed widget