एक्सप्लोरर

नवविवाहितों को पारंपरिक तरीके से परिवार चलाने की ट्रेनिंग देगा RSS, 'शीघ्र संतान पैदा' करने के लिए भी करेगा प्रेरित

इस प्रोग्राम के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नवविवाहित जोड़ों के परिवार को पारंपरिक तरीके से परिवार चलाने के लिए प्रेरित करेंगे.

नई दिल्ली: नवविवाहितों को पारंपरिक तरीके से परिवार चलाने को लेकर अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जानकारी देगा. आरएसएस नवविवाहित जोड़ों को पारंपरिक मूल्यों के साथ परिवार चलाने की ट्रेनिंग देगा. इसके लिए संघ ने ठाणे जिले के कलावा इलाके में 'कुटुंब प्रबोधन' नाम से इवेंट आयोजित करने की योजना बनाई है. इसमें कुल 20 नवविवाहित जोड़ों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को भारतीय परंपरा के अनुसार परिवार चलाने के बारे में बताया जाएगा.

शहरीकरण ने बढ़ाईं चुनौतियां

इस दौरान पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों को बचाए रखने की सलाह जोड़ों को दी जाएगी. साथ ही उन्हें विवाह के बाद शीघ्र संतान पैदा करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा. कार्यक्रम के लिए संगठन द्वारा जारी पेंफलेट में बताया गया है कि भारतीय पारिवारिक प्रणाली हमारी परवरिश अच्छे तरीके से करती है लेकिन शहरीकरण और न्यूक्लियर फैमिली के बढ़ते चलन ने इसके सामने कई बड़ी चुनौतियां खड़ी की हैं. ऐसे में रिश्तों में नाखुशी, बुजुर्गों में अकेलापन, तलाक जैसे दुष्परिणाम सामने आए हैं, संगठन ने दावा किया है कि वह अपने प्रोग्राम में इस तरह की समस्याओं के हल के बारे में नए जोड़ों को अवगत कराएगा.

आयोजकों ने इस कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सकों को भी बुलाया है जो इवेंट में शामिल जोड़ों को उत्तम संतान को लेकर सलाह देंगे. कार्यक्रम के एक आयोजक मनोज मासुरकर ने बताया कि आजकल बहुत से नवविवाहित जोड़े अपने करियर को ध्यान में रखते हुए संतान पैदा करने के फैसले को टाल देते हैं. इससे बाद में महिला को गर्भधारण में दिक्कतें होती हैं. उन्होंने बताया कि ऐसा करने से कई बार मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है. इस मद्देनजर इवेंट में जोड़ों को संतान के फैसले को न टालने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

डिनर टेबल कन्वर्सेशन पर भी होगी बात

इसके अलावा कार्यक्रम में डिनर टेबल कन्वर्सेशन के बारे में भी बात की जाएगी. नव-विवाहित जोड़ों को यह सलाह दी जाएगी कि वह हफ्ते में कम से कम एक बार परिवार के साथ डिनर करनेकी कोशिश करें और इस दौरान यह भी प्रयास करें कि डिनर टेबर पर राजनीति, सिनेमा और क्रिकेट पर बात न की जाए. गौरतलब है कि संघ की ओर से यह कार्यक्रम पिछले तीन सालों सेआयोजित किया जा रहा है. पहले साल इस इवेंट में 16 जोड़ों ने भाग लिया था जबकि पिछले साल केवल 13 जोड़ों ने इसमें हिस्सा लिया. इस साल यह लक्ष्य 20 जोड़ों का रखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget