एक्सप्लोरर

Savarkar News: सावरकर के वंशज का दावा- उनके पास डॉक्यूमेंट है, जिससे साबित होता है कि महात्मा गांधी ने ही दी थी माफी मांगने की सलाह

Savarkar News: सावरकर के वंशज रंजीत सावरकर ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं जिससे यह साबित होता है कि गांधी जी ने ही माफी मांगने की सलाह दी थी.

Rajnath Singh On Savarkar: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से वीडी सावरकर के बारे में दिए गए बयान के बाद राजनीति जगत में हंगामा मच गया है. वहीं सावरकर के वंशज रंजीत सावरकर का दावा है कि उनके पास ऐसे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं जिससे यह बात साबित होती है कि गांधी जी ने याचिका लिखने के बारे में सावरकर को सलाह दी थी. राजनाथ सिंह के बयान के बाद तेज हुई राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि राजनाथ सिंह के भाषण में बोले गए शब्दों को दूसरे तरह से समझा जा रहा है.

सावरकर के वंशज रंजीत सावरकर से जब एबीपी न्यूज ने बात की तो उन्होंने कहा, ''हमारे पास ऐसे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं जिससे यह बात साबित होती है कि गांधी जी ने याचिका लिखने के बारे में सावरकर को सलाह दी थी. इस पर राजनीति करने की कोई जरूरत ही नहीं है. राजनाथ सिंह के भाषण में बोले गए शब्दों को दूसरे तरह से समझा जा रहा है.''

'हरदम होती है सावरकर के नाम पर राजनीति'

रंजीत सावरकर ने कहा, ''कांग्रेस या विपक्षी दल क्यों ऐतराज जता रहे हैं और विरोध कर रहे हैं यह मेरी समझ में नहीं आ रहा है. ओवैसी कहते हैं कि बीजेपी इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है इसमें इतिहास को तोड़ने मरोड़ने की कोई बात ही नहीं है. सावरकर के नाम पर हरदम राजनीति होती रहती है लेकिन मैं चाहता हूं कि अब इस देश की नौजवान पीढ़ी को सावरकर के बारे में जितनी भी सच्चाई हैं उसका सच मालूम होना चाहिए और उसका डॉक्यूमेंटेशन करके सबके सामने रखना चाहिए.''

बता दें कि राजनाथ सिंह वीडी सावरकर के बारे में लिखी गई एक किताब के विमोचन के मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि सावरकर को अंग्रेजों से दया याचिका लिखने के लिए गांधी जी ने कहा था. राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद इसमें राजनीति शुरू हो गई  इसके बाद इस मुद्दे पर देश की राजनीति गरमा गई है.

Coal Crisis In Mumbai: बिजली उत्पादन प्लांट में कोयले का संकट जारी, जानें- महाराष्ट्र के किस पावर प्लांट में कितना कोयला बचा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget