एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Controversy: 'दानिश अली... ओ ओ...', लोकसभा में भाषण देते वक्‍त मर्यादा भूले BJP सांसद रमेश बिधूड़ी, स्‍पीकर ने फटकारा, भड़का विपक्ष

Ramesh Bidhuri Lok Sabha Speech: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है. लोकसभा रिकॉर्ड से विवादित बयान को हटा दिया गया.

Ramesh Bidhuri Controversy: लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान ने बवाल मचा दिया है. कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक सभी विपक्षी पार्टियां रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद बीजेपी पर निशाना साध रही हैं. इतना ही नहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मामले को लेकर आपत्ति जताई है. कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी क्या आपने अपने सांसद रमेश बिधूड़ी का ये बयान सुना? रमेश विधुडी के बयान से बीजेपी आलाकमान भी नाराज है. सूत्रों की माने तो बीजेपी के एक बड़े नेता ने उनके इस बयान पर फटकार लगाई है.

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार (21 सितंबर) को लोकसभा में बोल रहे थे, उसी दौरान बीएसपी सांसद दानिश अली ने टिप्पणी कर दी. इसके बाद रमेश बिधूड़ी ने अपना आपा खोते हुए दानिश अली के खिलाफ अर्मयादित भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. हालांकि लोकसभा के रिकॉर्ड से विवादित बयान को हटा दिया गया है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी रमेश विधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों से नाराज है. उन्होंने उनके बयान को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि यदि भविष्य ऐसे शब्दों की पुनरावृति हुईं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

'नई संसद की शुरुआत ऐसी भाषा से'

कांग्रेस ने कहा, बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का बयान निंदनीय है. रक्षा मंत्री की माफी पर्याप्त नहीं है. ये केवल दानिश अली नहीं पूरी संसद का अपमान है. नई संसद की शुरुआत ऐसी भाषा से हुआ है. बिधूड़ी की भाषा बीजेपी की भाषा है. बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए.

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा- पीएम मोदी, क्या आपने अपने सांसद रमेश बिधूड़ी का ये बयान सुना? वो एक दूसरे सांसद को उनके धर्म के आधार पर ऐसी गालियां दे रहे हैं जो यहां लिखी नहीं जा सकतीं. पूरा विश्वास है आपने सुना ही होगा, और अब आप इनका प्रमोशन जरूर करेंगे. रमेश बिधूड़ी के बयान को हिस्से को सदन की कार्रवाई से हटाया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

'इसे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा'

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवेसी ने भी मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया माध्यम 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस वीडियो में चौंकाने वाला कुछ नहीं है. भाजपा एक अथाह खाई है, इसलिए हर दिन एक नया निचला स्तर मिल जाता है.  मुझे भरोसा है कि इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी. संभावना है कि आगे इसे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा.

असदुद्दीन औवेसी ने आगे कहा, आज भारत में मुसलमानों के साथ वैसा ही सुलूक हो रहा है, जैसा हिटलर के जर्मनी में यहूदियों के साथ किया जाता था. मेरा सुझाव है कि जल्द इस वीडियो को अरबी में डब करें और अपने हबीबियों को भेजें.

'क्या आपके साथ संसद में आतंकवादी बैठते हैं?'

आप सांसद संजय सिंह ने भी रमेश बिधूड़ी के इस बयान के बाद कहा- 'पीएम मोदी क्या आपके साथ संसद में आतंकवादी बैठते हैं? क्या आरएसएस में यही भाषा और संस्कार सिखाया जाता है. मैंने तो मणिपुर की हिंसा का मामला उठाया था, मुझे निलंबित कर दिया गया, अब इस गाली-गलौज करने वाले सांसद के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?'

बीजेपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. 

यह भी पढ़ें:-

India-Canada Tension: खालिस्तानी आतंकियों से मोहब्बत! ट्रेड पर रोक...ऐसा क्या हुआ जिसने भारत-कनाडा के रिश्तों में लगाई आग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget