एक्सप्लोरर

'भारत जोड़ो नहीं तोड़ो...', एक तरफ पीएम मोदी की तारीफ तो दूसरी तरफ राहुल गांधी पर बरस पड़े रामदास अठावले

Ramdas Athawale On Rahul Gandhi: रामदास अठावले ने एक बार फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उनपर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि भारत को जोड़ने की जरूरत नहीं है.

Ramdas Athawale On Bharat Jodo Yatra: केंद्रीय मंत्री और आरपीआई नेता रामदास अठावले (Ramdas Athawale) अक्सर ही प्रधानमंत्री नरेंद मोदी (Narendra Modi) की तारीफ करते दिखते हैं. इस बार भी उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा मोदी का प्रभाव पूरे देश भर में काफी अच्छा है. इसी कारण जो तीन राज्यों (त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड) के चुनाव हुए थे उसमें बीजेपी को फायदा हुआ है.

वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली लेकिन इसे लेकर लोगों के मन में यही धारणा है कि भारत जोड़ने की क्या जरूरत है. भारत पहले से ही काफी जुड़ा हुआ है. अठावले राहुल गांधी को आड़े हाथ लेने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. 

'पीएम मोदी ने जोड़ा है भारत'

रामदास अठावले ने कहा कि भारत जोड़ने के बजाय राहुल गांधी को कांग्रेस को जोड़ना चाहिए. कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए लेकिन पार्टी को मजबूत करने के बजाय वह भारत को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस देश में बाबा साहेब अंबेडकर ने जो संविधान दिया उसने भारत को पहले से जोड़कर रखा है. भारत को जोड़ने को कोई जरूरत नहीं है. नरेंद्र मोदी ने 'सबका साथ सबका विकास' का नारा देकर भारत को पहले से जोड़ा हुआ है. 

अठावले का कांग्रेस पर वार 

उन्होंने कहा कि राहुल को 75 साल के बाद भारत जोड़ने का अभियान करना पड़ा. इसका मतलब है कांग्रेस पार्टी 70 साल सत्ता में रही और उसने भारत को नहीं जोड़ा. उन्होंने तंज करते हुए सवाल किया कि आखिर कांग्रेस ने इतने सालों में क्या किया. पार्टी की यह भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है. यही कारण है कि कांग्रेस को सफलता नहीं मिल पा रही है. 

ये भी पढ़ें: 

Land For Job Scam: विस्तार से जानिए वो क्या है पूरा मामला, जिसमें राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई, लालू भी हैं आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget