एक्सप्लोरर

रोमानिया में 11वीं क्लास में पढ़ाए जाते हैं रामायण, महाभारत के अंश

नई दिल्ली: भारत और रोमानिया के बीच बेहद करीबी और मजबूत संबंध रहे हैं. इन संबंधों पर बात करते हुए रोमानिया के राजदूत राडू ओक्टावियन डोबरे ने बताया कि दोनों देशों के करीबी सांस्कृतिक संबंध हैं. डोबरे ने आगे कहा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमारे यहां 11वीं कक्षा में बच्चों को रामायण और महाभारत के अंश पढ़ाये जाते हैं.

भारत में रोमानिया के राजदूत डोबरे ने कहा, ‘‘ दोनों देशों के पहले से चले आ रहे मजबूत संबंध हाल के वर्षों में काफी मजबूत हुए हैं. दोनों देशों के लोगों के बीच सम्पर्क पहले से ज्यादा बढ़े हैं. दोनों देशों के बीच करीबी सांस्कृतिक संबंध हैं.

 उन्होंने कहा,  हमारे संबंध काफी करीबी हैं और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोमानिया में 11वीं कक्षा में बच्चों को रामायण और महाभारत के अंश पढ़ाये जाते हैं. इंटरनेशनल कल्चर खंड में बच्चों को यह पढ़ाया जाता है.  राडू ओक्टावियन डोबरे ने कहा कि हमारे देश में दो बालीवुड चैनल 24 घंटे प्रसारित होते हैं. हम दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाना चाहते हैं.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की भारत की दावेदारी के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रोमानिया, भारत को सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में देखना चाहता है.

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में पर्यटन का महत्वपूर्ण स्थान है और हम रोमानिया को भारत के पर्यटन के नक्शे पर देखना चाहते हैं.

रोमानिया के राजदूत ने कहा कि आज दुनिया में देशों के बीच आर्थिक संबंधों को काफी महत्व दिया जाता है, ऐसे में रोमानिया, भारत के साथ आर्थिक सहयोग को मजबूत बना रहा है.

उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध पहले से ही अच्छे रहे हैं और अब ये शानदार हो गए हैं. आर्थिक स्तर पर सहयोग बढ़ाने की हमेशा गुंजाइश होती है और इस संदर्भ में पर्यटन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है. रोमानिया दूतावास ने हाल ही में अस्का टुअरिज्म कंसल्टिंग लिमिटेड के साथ मिलकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया है.

रोमानिया को पर्यटन के लिए एक बेहतर स्थान बताते हुए राडू ओक्टावियन डोबरे ने कहा कि सुंदर शहर, आध्यात्मिक पवर्तीय क्षेत्र, स्वच्छ हवा, शानदार भोजन के साथ समुद्र किनारों के परिपूर्ण दर्शनीय स्थलों के साथ डेन्यूब नदी पर्यटकों को काफी लुभाती है. इसके साथ ही प्राचीन सभ्यता से जुड़े स्थानों के साथ कई यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं .

उन्होंने कहा कि रोमानिया के एक लेखक मिर्सिया इलिएड की पश्चिम बंगाल से जुड़ी प्रेम कहानी और इस पर आधारित पुस्तक मैत्रेय काफी लोकप्रिय रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget