एक्सप्लोरर

Ramalingam Murder Case: 2019 के रामलिंगम मर्डर केस में एनआईए की तमिलनाडु में छापेमारी, 9 जिलों में 21 जगहों पर तलाशी

Ramalingam Murder Case: तमिलनाडु में साल 2019 में हुए रामलिंगम हत्या मामले में एनआईए ने कई जगहों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया है.

2019 Ramalingam Murder Case: साल 2019 के फरवरी के महीने में हुए रामलिंगम मर्डर केस के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार (23 जुलाई) को तमिलनाडु में छापेमारी की है. एजेंसी ने राज्य के 9 जिलों में 21 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया.

समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, रामलिंगम ने हिंदुओं को इस्लाम में परिवर्तित करने में शामिल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का विरोध किया था. सूत्रों ने कहा, “एनआईए ने खुफिया जानकारी के आधार पर प्रतिबंधित पीएफआई संगठन से जुड़े संदिग्धों के परिसरों और ठिकानों पर ये तलाशी ली.”

बता दें कि 2 अगस्त 2021 को NIA ने मामले में एक फरार मुख्य साजिशकर्ता रहमान सादिक (41) को गिरफ्तार किया था.

साल 2019 में हुई थी रामलिंगम की हत्या

5 फरवरी, 2019 को रामलिंगम की हत्या की गई थी. एक दिन बाद यानी 6 फरवरी, 2019 को तमिलनाडु के तंजावुर जिले के थिरुविदाईमारुथुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

एनआईए के मुताबिक, हत्या का उद्देश्य लोगों के एक विशेष वर्ग के मन में आतंक पैदा करना, विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करना और बदला लेना और रामलिंगम को सबक सिखाना था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामलिंगम ने आरोपी मोहम्मद फारूख के माथे पर ‘थिरुनीर’ (पवित्र राख) लगाया था और उसकी ‘तकियाह’ (टोपी) को हटा दिया था. रामलिंगम ये दिखाना चाहता था कि सभी धर्म समान हैं.

एनआईए ने 7 मार्च, 2019 को मामला फिर से दर्ज किया और जांच अपने हाथ में ले ली. एजेंसी ने इससे पहले 2 अगस्त, 2019 को 18 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. रहमान सादिक की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने कहा कि वह तमिलनाडु के तंजावुर जिले में पीएफआई के लिए काम करता था.

एनआईए ने कहा कि रहमान सादिक ने वारदात को अंजाम देने के लिए सदस्यों की भर्ती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. रामलिंगम की हत्या करने के बाद आरोपी रहमान सादिक पकड़े जाने से पहले तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर छिपा हुआ था.

उसकी गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी के लिए एनआईए की ओर से 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी और उसे एनआईए विशेष अदालत की ओर से वांटेड भी घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें: NIA ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी के घर पर की छापेमारी, बड़ी साजिश में रहा है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget