एक्सप्लोरर

राम मंदिर चंदा विवादः सिद्धारमैया बोले- अयोध्या में विवादित राम मंदिर के लिए नहीं दूंगा दान

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. कुमारस्वामी के बयान के बाद अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा बयान दिया है.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा को को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. चंदा विवाद में एक और नेता की एंट्री हो गई है. राम मंदिर निर्माण के लिए दान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मैं विवादित राम मंदिर के लिए चंदा नहीं दूंगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि मैं कहीं दूसरी जगह बन रहे राम मंदिर के लिए दान दे दूंगा लेकिन अयोध्या के लिए नहीं.

सिद्धारमैया ने कहा, ''अगर वे चंदा मांगने आएंगे तो मैं कह दूंगा कि अयोध्या में विवादित राम मंदिर के लिए नहीं दूंगा. कहीं दूसरी जगह बन रहे राम मंदिर के लिए दान दूंगा. भले ही अयोध्या भूमि विवाद को लेकर मामला सेटल हो गया है लेकिन रार हमेशा बरकरार रहेगा.''

कुमारस्वामी का सवाल

सिद्धारमैया के अलावा राम मंदिर के लिए जमा किए जा रहे चंदा को लेकर एचडी कुमारस्वामी ने भी सवाल उठाए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर आम लोगों से चंदा जमा कर रहे संघ के लोग उन घरों को अलग तरीके से मार्किंग कर रहे हैं जो दान नहीं दे रहे हैं.

कुमारस्वामी ने कहा, ''ऐसी जानकारी मिली है कि राम मंदिर के नाम पर चंदा जमा करने वाले लोग उन घरों की मार्किंग अलग तरीके से कर रहे हैं जो दान नहीं दे रहे हैं.''

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी के बयान के बाद बवाल मच गया. उनके बयान के बाद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

एचडी कुमारस्वामी ने संघ पर बोला हमला- मंदिर के लिए दान न देने वालों को RSS कर रहा है चिह्नित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget