एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में कौन-कौन रहेगा मौजूद?

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद के बाद भक्तों को दर्शन का मौका मिलेगा. भक्तों के लिए राम मंदिर के द्वार 23 जनवरी से खुलने वाले हैं.

Ram Mandir: अयोध्या शहर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो चुका है. दोपहर 12 बजे के बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा शुरू हो जाएगी. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गणमान्य व्यक्तिय भी पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में मौजूद हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान विशेष तरह से पूजा की जाता है.  

मिली जानकारी के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम मंदिर के गर्भगृह में पांच लोग मौजूद रहने वाले हैं. यजमान के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के गर्भगृह में मौजूद रहेंगे. उनके अलावा यूपी की राज्यपाल आनंदी बन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएएस) चीफ मोहन भागवत और राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास राम मंदिर के गर्भगृह में मौजूद रहने वाले हैं. इस दौरान रामलला की प्रतिमा की आंखों पर पट्टी लगी रहेगी.

कैसा होगा कार्यक्रम? 

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ही भगवान राम के बालस्वरूप रामलला की आंखों पर से पट्टी हटने वाली है. आर्चार्यों की तीन टीमों का गठन प्राण प्रतिष्ठा के लिए किया गया है, जिसमें से पहली टीम का नेतृत्व स्वामी गोविंद देव, दूसरी टीम की अगुवाई कांची कामकोटि शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती और तीसरी टीम में काशी के 21 विद्वान शामिल रहने वाले हैं. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह का परदा बंद रहने वाला है. 

शास्त्रों के मुताबिक, जब रामलला की आंखों से पट्टी हटाई जाएगी तो प्रतिमा को आइना दिखाया जाएगा. परंपराओं के तहत माना जाता है कि ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि भगवान अपने आवास में अपना चेहरा पहली बार खुद ही देखें. इसके बाद ही वह भक्तों को दर्शन देंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, गर्भगृह में पूजा अर्चना भी होने वाली है, जिसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा होगा. 

क्या है प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त? 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:15 बजे से 12:45 के बीच होने वाली है. इस दौरान 84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त है, जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहने वाला है. आज प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद 23 जनवरी से मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुल जाएंगे. मंदिर में दर्शन का समय सुबह 7 बजे से लेकर 11.30 बजे तक रहने वाला है. इसके बाद भक्तों को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक दर्शन का मौका मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का क्या होगा शेड्यूल, प्रक्रिया समेत जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget