एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: कर्नाटक से अयोध्या पहुंचे भगवान राम के हनुमान, किष्किंधा से विशेष रथ आया राम नगरी

Ram Temple: हनुमान को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है. हनुमान का प्रतीक स्वरूप उनके जन्मस्थली से होते हुए एक विशेष रथ अयोध्या पहुंचा है.

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार हो चुकी है. शहर को सजा दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में दुनियाभर से उपहार पहुंच रहे हैं तो वहीं भगवान हनुमान की जन्मस्थली किष्किंधा से एक विशेष रथ अयोध्या पहुंचा है. ये रथ पूरे तीन सालों से पूरे देश में भ्रमण कर रहा है. अयोध्या आने से पहले ये विशेष रथ माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से होकर आया है. 

इस रथ के साथ चल रहे स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने बताया कि जिस तरह से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है. वैसा ही भव्य मंदिर किष्किंधा में बनाने की तैयारी हो रही है. इससे पहले भगवान राम के भक्त हनुमान के प्रतीक स्वरूप इस रथ को अयोध्या लाया गया है. इस रथ पर किष्किंधा की शिला उकेरी गई है. रथ के जरिए राम भक्ति का प्रचार किया जा रहा है. रथ को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हुई है. 

कहां है किष्किंधा? 

दरअसल, किष्किंधा कर्नाटक के कोप्पल विजयनगर जिले में स्थित है. यह तुंगभद्रा नदी के उत्तरी तट पर स्थित हम्पी से भी पुराना है. वर्तमान में इसे अनेगुंडी के तौर पर जाना जाता है. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, किष्किंधा वानरों का साम्राज्य था. यह वह राज्य था जिस पर सुग्रीव अपने सलाहकार हनुमान की मदद से शासन करते थे. यही वजह है कि वर्तमान में कोप्पल जिले में भगवान हनुमान का भव्य मंदिर बनाने की मांग चल रही है. 

अनेगुंडी गांव में कई ऐसे सबूत पाए गए हैं, जो इस बात को साबित करते हैं कि ये जगह रामायण काल से जुड़ी हुई है. ये पूरा इलाका पत्थर की चट्टानों और पहाड़ों से घिरा हुआ है. रामायण में भी यहां का जिक्र है और इस स्थान के भूगोल के बारे में ठीक इसी तरह से बताया गया है. अनेगुंडी गांव में कई प्राचीन गुफाओं के मिलने की भी जानकारी है. चट्टानों और पत्थरों पर वानरों के चित्र भी मिले हैं. गुफाओं के भीतर भी हजारों साल पुराने चित्र बने हुए देखे जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की होगी स्थापना, शुभ मुहूर्त हुआ फाइनल, 24 पद्धतियों से होगी पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget