एक्सप्लोरर

कश्मीर के लाल चौक पर भगवान राम की तस्वीर, सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के पीछे की क्या है सच्चाई?

Lord Ram Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक घंटा घर पर भगवान राम की लेजर तस्वीर दिखाई जा रही है, दावा किया जा रहा है कि ये घंटा घर कश्मीर के लाल चौक का है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में जश्न का माहौल है. मंदिर के उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. लोगों में रामलला को लेकर उत्साह की झलक साफ दिख रही है. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अपने अराध्य भगवान राम की तस्वीर शेयर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन इस बीच कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक तस्वीरों के सहारे दावे किए हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक घंटा घर पर भगवान राम की लेजर से तस्वीर दिखाई जा रही है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे कश्मीर के लाल चौक का वीडियो बता रहे हैं. एक्स पर @PraveenSarraf नाम के एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "ये है कश्मीर का लाल चौक - वही जगह जहां पहले किसी को भी भारतीय तिरंगा फहराने की इजाजत नहीं थी. आज मोदी सरकार के नेतृत्व में चारों तरफ शान से न सिर्फ हमारा तिरंगा झंडा लहरा रहा है बल्कि श्रीराम की तस्वीर भी लगी हुई है."

भ्रामक दावा

हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है ये जानने के लिए एबीपी न्यूज़ डेस्क ने सोशल मीडिया को खंगालना शुरु किया. ऐसी तस्वीरों और वीडियो के फैक्ट चेक के लिए गूगल ने रिवर्स इमेज नाम की एक सुविधा दी है, जिसके जरिए पता लगा सकते हैं कि तस्वीर या वीडियो को लेकर जो दावा किया जा रहा है, वह सच है भी या नहीं. गूगल रिवर्स इमेज पर इस वीडियो की पड़ताल करने पर कई ऐसे ट्वीट्स मिले जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो देहरादून के घंटा घर का है. जब हमने सोशल मीडिया पर इस वीडियो की और छानबीन की तो हमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक ट्वीट मिला. इस ट्वीट में उसी घंटाघर का वीडियो मिला जिसे कश्मीर के लाल चौक का बताया जा रहा है. 

एएनआई का ट्वीट

भगवान राम की घंटाघर वाली वीडियो की पड़ताल में समाचार एजेंसी एएनआई का एक ट्वीट भी सामने आया. ये ट्वीट 17 जनवरी का है. इस पोस्ट में एएनआई ने लिखा है, "राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देहरादून में घंटाघर पर लेजर लाइट के माध्यम से भगवान राम की तस्वीर प्रक्षेपित की गई."

ये भी पढ़ें:

Pakistan On Shoaib Malik: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने की शादी तो निराश हुआ पाकिस्तान, कहा-' ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि लोग पहले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget