एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन के लिए किसे-किसे दिया गया निमंत्रण, आम श्रद्धालु कब से कर सकेंगे दर्शन, जानिए सब कुछ

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर लगभग तैयार है. अगले साल जनवरी में इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं.

Ram Mandir Inauguration Programme: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को करने वाले हैं. इस मौके पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के मुखिया मोहन भागवत और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ होंगे. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने उद्घाटन की ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी सुबह 11 बजे जन्मस्थान पर पहुंच जाएंगे. 

उन्होंने आगे कहा कि इस भव्य कार्यक्रम के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है. इसके साथ-साथ रतन टाटा के उत्तराधिकारी चंद्रशेखरन, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को बुलाया गया है. फिल्म जगत की अगर बात की जाए तो अमिताभ बच्चन, गुरूदास मान, माधुरी दीक्षित, रजनीकांत, मधुर भंडारकर और प्रसून जोशी को भी निमंत्रण गया है. वहीं इसरो अहमदाबाद के डायरेक्टर नीरज देसाई को भी बुलाया गया है. रामायण सीरियल के अरुण गोविल और महाभारत के कृष्ण भारद्वाज को भी आमंत्रण गया है. 

आम श्रद्धालु कब से कर सकेंगे दर्शन?

चंपत राय ने कहा कि आम श्रद्धालु 23 जनवरी से श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी की दोपहर 12 बजे के बाद पूरा हो जाएगा. 23 जनवरी से 48 दिनों की मंडन पूजा होगी. 22 जनवरी की तारीख गणेश्वरजेशी द्रविड़ ने तय की थी.  चंपत राय के बारे में अगर बात की जाए तो वो विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष हैं और फिलहाल वो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव के रूप में कार्यरत हैं. 

हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भागवान विष्णु का अवतार बताया था. प्रभु श्रीराम की प्राण प्रत‍िष्‍ठा की तैयार‍ियों को लेकर ट्रस्‍ट के सच‍िव चंपत राय ने एबीपी न्‍यूज से व‍िशेष बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री यजमान नहीं है. यजमान को वहां पर 8 द‍िन बैठना होता है. उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कहा कि वह ह‍िन्‍दुस्‍तान में भारतीय परंपरा में राजा व‍िष्‍णु का अवतार हैं. वो देश में लोकतंत्र के सर्वमान्‍य व्‍यक्‍त‍ि हैं. वो दुन‍िया में ह‍िन्‍दुस्‍तान का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व करते हैं. वह एक मानव से ऊपर हैं. 

ये भी पढ़ें: 'गुलामी के कालखंड में निशाने बनाए गए सांस्कृतिक प्रतीकों का पुनर्निर्माण जरूरी', वाराणसी में ‘स्वर्वेद महामंदिर’ का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget