एक्सप्लोरर

'अविमुक्तेश्वरानंद के शंकराचार्य होने पर स्पष्टता नहीं, प्राण-प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिह्न लगाने वाले शास्त्र दिखा दें', बोले गोविंद देव गिरी

Ram Mandir Inauguration Row: गोविंद देव गिरी ने ये बातें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के उस बयान पर कहीं, जिसमें वह बोले थे कि आधे-अधूरे मंदिर में भगवान की स्थापना न्यायोचित और धर्मसम्मत नहीं है.

Ram Mandir Inauguration Row: उत्तर प्रदेश (यूपी) के अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर संतों के बीच फिलहाल जुबानी संग्राम छिड़ा है. मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को होने वाले कार्यक्रम को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा है कि उन लोगों को उनके शंकराचार्य होने को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. जो लोग शास्त्र की बात कर रहे हैं, वे आपत्ति बताएं...उन्हें बताया जाएगा कि प्राण-प्रतिष्ठा कैसे हो सकती है. शास्त्र को नहीं जानने वाले ही उसका नाम लेकर ऐसी बात करते हैं. 

रविवार (14 जनवरी, 2024) को उन्होंने ये बातें ज्योतिष पीठ के नए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के उस बयान पर कहीं, जिसमें वह बोले थे कि 'आधे-अधूरे मंदिर में भगवान की स्थापना न्यायोचित और धर्मसम्मत नहीं है.' एबीपी के पत्रकार अखिलेश आनंद की ओर से इसी को लेकर सवाल दागा गया था कि आपको अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के इस बयान में धर्म अधिक नजर आता है या फिर राजनीति का टच ज्यादा दिखता है? 

Ramlala की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कह दी यह बात

स्वामी गिरी ने जवाब दिया, "उनके (अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती) शंकराचार्य होने के बारे में ही हम लोगों को कोई स्पष्टता नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य तो हमारे वासुदेवानंद सरस्वती हैं, जो न्यास के पूज्य न्यासी हैं. वही हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में जो वहां पर बैठकर शास्त्र की बात करते हैं, वह शास्त्र में ऐसा कुछ दिखा दें कि इस तरह से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हो सकती है. मैं उन्हें तब बता दूंगा कि प्रतिष्ठा कैसे हो सकती है."

"21 जनवरी के पहले आइए, हमें सुधार बताइए..."

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष के मुताबिक, "सामान्य लोग शास्त्र को नहीं जानते हैं. शास्त्र को नहीं जानने वाले इसका नाम लेकर ऐसी बातें करते हैं. हम लोग सारे प्रमाण रखकर काम में लगे हुए हैं." उन्होंने इसके अलावा एक अन्य शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की टिप्पणी को लेकर बताया- उनके लिए मेरे मन में अपार आदर है. हम लोग जो काम करे हैं, वह शास्त्र के अनुसार है या नहीं?...यह पता करने के लिए वह 21 जनवरी के पहले आएं, देखें और बताएं. हम उनके मार्गदर्शन को स्वीकार करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget