एक्सप्लोरर

2.5 करोड़ रामभक्तों को RSS करवाएगा राम मंदिर के दर्शन, लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पिच तैयार करने में जुटा संघ

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा, जो दर्शन करने के लिए इच्छुक हैं. आरएसएस भी लोगों को दर्शन करवाने वाला है.

Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं. 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर को सजाया जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए भी खुल जाएगा. वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से मेगा प्लान तैयार किया जा रहा है. इसके तहत करोड़ों श्रद्धालुओं को राम मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे. 

आरएएस ने 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 24 मार्च की डेडलाइन तय की है. संघ इस तारीख तक इतने सारे लोगों को अयोध्या धाम के दर्शन करवा देगा. दर्शन कराने की प्रक्रिया की शुरुआत 26-27 जनवरी से हो रही है. देशभर में संघ के 45 प्रांतों से श्रद्धालु आने वाले हैं. आरएसएस के स्वयंसेवक इनके आने जाने ठहरने और पूजन का पूरा प्रबंध करेंगे. श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए अयोध्या में विशेष टेंट सिटी बनायी जा रही है.

सीएम योगी का अयोध्या दौरा

दरअसल, माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले आरएसएस बीजेपी के लिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की धार को पैनी करने में जुटा हुआ है. इसे बीजेपी के लिए सियासी पिच तैयार करने के तौर पर देखी जा रहा है.

अयोध्या में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ठहराए जाने के इंतजाम के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (9 जनवरी) को अयोध्या जा रहे हैं. सीएम योगी श्रद्धालुओं को ठहराए जाने के इंतजाम को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करने वाले हैं. 

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे 7000 लोग

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए 7000 से ज्यादा लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है. इसमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, अभिनेता अमिताभ बच्चन और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी भी शामिल हैं. राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया है कि देशभर से 4000 संतों और विदेश से 50 मेहमानों को भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है. इन सभई लोगों को निमंत्रण पत्र उनके हाथों में दिए जाने का फैसला किया गया है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को भी समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है. देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी प्राण प्रतिष्ठा में बुलाया गया है. सोमवार को आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निमंत्रण दिया. इस कार्यक्रम पर देश के अलावा दुनियाभर की निगाहें रहने वाली हैं. 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी कल पहुंचेंगे अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget