एक्सप्लोरर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जुटेगी VVIP लोगों की भीड़! सीएम योगी ने कहा- अयोध्या में 22 जनवरी को लैंड होंगे 100 चार्टर्ड प्लेन

Ram Mandir Inaguration: अयोध्या में हाल ही में महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यहां काफी विमान पहुंचने वाले हैं.

Ayodhya Airport: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 100 चार्टर्ड प्लेन पहुंचने वाले हैं. दरअसल, अयोध्या और अहमदाबाद को जोड़ने वाली पहली ट्राई-वीकली यानी हफ्ते में तीन दिन चलने वाली फ्लाइट सर्विस की गुरुवार (11 जनवरी) से शुरुआत हो गई. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले यूपी के इस शहर को देश के अन्य शहरों से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ा जा रहा है. 

अहमदाबाद और अयोध्या के बीच हवाई सेवा इस कड़ी में उठाया गया कदम है. केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को वर्चुअली अहमदाबाद और अयोध्या के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई. बड़े उत्साह के साथ इस फ्लाइट का औपचारिक उद्घाटन किया गया. इस दौरान सीएम योगी ने व्यक्तिगत रूप से पहली फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास लिया. 

एयरपोर्ट की क्षमता की भी होगी जांच: सीएम योगी

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में भाग लेने के लिए मेहमानों को लेकर लगभग 100 चार्टर्ड प्लेनों के 22 जनवरी को अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरने की उम्मीद है. उन्होंने ये भी कहा कि बड़ी संख्या में विमानों की लैंडिंग से एयरपोर्ट की क्षमता के बारे में भी मालूम चल पाएगा. प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बिजनेसमैन गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसे वीवीआईपी लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं. 

यूपी में एक महीने में पांच एयरपोर्ट का होगा उद्घाटन

वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक महीने में पांच नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा. उत्तर प्रदेश के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए सुधार को लेकर सिंधिया ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने अयोध्या एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. हमने उस दिन अयोध्या और दिल्ली के बीच पहली फ्लाइट की शुरुआत की, जिसे इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेट किया था. 

उन्होंने कहा, 'आज नया इतिहास बनाया जा रहा है. हमने 30 दिसंबर को अयोध्या की पावन धरती पर नए साल का उत्साह देखा, जब पीएम मोदी की मौजूदगी में नए अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया.'

किन शहरों में होगा एयरपोर्ट्स का उद्घाटन?

केंद्रीय विमानन मंत्री ने कहा कि 2014 में उत्तर प्रदेश में केवल छह एयरपोर्ट थे और अब राज्य में 10 एयरपोर्ट हैं, जिनमें अयोध्या एयरपोर्ट भी शामिल है. अगले साल तक यूपी में 5 और एयरपोर्ट होंगे. अगले महीने आजमगढ़, अलीगढ, मोरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट में एक-एक एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा. इस साल के अंत तक जेवर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: 'शास्‍त्र विरुद्ध नहीं जा सकते', दो शंकराचार्यों का दावा- राम मंदिर उद्घाटन में हो रहा नियमों का उल्लंघन, बताए ये तथ्‍य

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget