एक्सप्लोरर

Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: ओवैसी बोले- पीएम मोदी का आधारशिला रखना लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की हार का दिन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रख दी है. भूमि पूजन की सभी प्रक्रिया करने के बाद प्रधानमंत्री ने शुभ मुहूर्त के वक्त शिला रखी. प्रधानमंत्री ने शिला रखकर वहां भूमि पर प्रणाम किया. पीएम मोदी ने ठीक 12.44.08 बजे शिला रखी.

Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates Peoples reactions Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: ओवैसी बोले- पीएम मोदी का आधारशिला रखना लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की हार का दिन है

Background

Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है. प्रथम गणपति पूजन और रामर्चा पूजन के बाद आज से भूमि पूजन की शुरुआत होने वाली है. इस समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज आयोध्या पहुंच रहे हैं, वह अयोध्या में इस समारोह के तैयारियों का पूरा जायजा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस भव्य समारोह का हिस्सा होने वाले हैं.

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की पूरी तैयारी जोरों पर है. इस मौके का बहुत से लोगों को इंतजार था. धार्मिक संस्थाओं से लेकर सियासी महकमों के अलावा आम लोगों के मन में भी अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए काफी दिलचस्पी रही है. चूंकि आज वो दिन आ गया है, जब राम मंदिर बनाने की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में हम आपको लोगों के पल-पल के रिएक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं.

आज राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले सुबह एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है, ''बाबरी मस्जिद थी, है और इंशाअल्लाह रहेगी.''

इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में खुशियों का माहौल है. मंगलवार से ही रोशनी में नहाया शहर बुधवार रात तक जगमग रहेगा. अयोध्या धाम में 3,51000 दिए जलाए गए हैं. यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी है. राम की पैड़ी समेत अयोध्या धाम के 50 स्थानों पर दिए जलाए गए. अयोध्या धाम के सभी मंदिरों में दिये जलाए गए हैं.

प्रशासन के अनुसार 1 लाख 25 हजार दीपक सरयू घाट (राम की पैड़ी) पर इसके अलावा 25 हजार भरतकूप, छोटी चौक में 11 हजार, बड़ी चौक में 12 हजार हनुमान गढ़ी में 11000, जन्मभूमि में 101, इसके अन्य कई जगह भी दीपक जलाए गए.

वहीं, साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक लगभग डेढ़ किमी का क्षेत्र अलग रंग में दिखाई पड़ रहा है. सड़क के दोनों किनारों के भवन पीले रंग में हैं. उन पर रामकथा के चित्र अपनी दिव्यता का एहसास करा रहे हैं. इस पूरे क्षेत्र को भगवा और लाल झंडों से पाट दिया गया है.

पूजन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो चुका है. 21 वैदिक आचार्यो ने सोमवार सुबह 9 बजे यजमान महेश भरतचक्रा को संकल्प दिलाते हुए पूजन किया. आज रामार्चा पूजा हो रही है, जिसे डॉ.रामानंद दास करा रहे हैं. प्रधानमंत्री के भूमिपूजन के दिन अयोध्या, मथुरा, काशी, दिल्ली के आचार्य पूजन कराएंगे. वहीं, मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. संघ प्रमुख मोहन भागवत भी अयोध्या पहुंच गए हैं.

उधर, प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए अयोध्या की सीमा को सील कर दी गयी है. रामनगरी में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. आइकार्ड चेक किए बिना किसी को भी शहर में जाने की अनुमति नहीं मिल रही है.

16:32 PM (IST)  •  05 Aug 2020

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘’यह सैकड़ों सालों की प्रतीक्षा और महापुरुषों की तपस्या का परिणाम है कि हम इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षदार हो रहे हैं. गर्व, श्रद्धा और रोमांच की अनुभूति एक साथ हो रही है. कोरोना महामारी के कारण देश में जो असामान्य स्थिति उत्पन्न हुई है,उस वजह से हम सब इच्छा होते हुए भी अयोध्या नहीं जा पाए लेकिन मैंने आज नागपुर में अपने निवास पर परिवार के साथ सामूहिक राम नाम पाठ कर प्रभु श्रीराम जी की पूजा की.’’
16:25 PM (IST)  •  05 Aug 2020

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है. पीढ़ियों के बलिदान, प्रतीक्षा और धैर्य के बाद आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है. भारतीय और दुनिया भर के कई लोग सदियों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget