एक्सप्लोरर

'राम जन्मभूमि आंदोलन सिखों ने शुरू किया' गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश उत्सव में बोले राजनाथ सिंह

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रकाश उत्सव पर लखनऊ के आलमबाग गुरुद्वारे में पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए सिखों के योगदान का उल्लेख किया.

Rajnath Singh Remarks On Ram Janmabhoomi movement: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (29 अक्टूबर) को गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश उत्सव पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित आलमबाग गुरुद्वारे में माथा टेका. इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सिख समुदाय ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए बहुत कुछ किया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "यह सिख ही थे, जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन शुरू किया था और उनके योगदान को कोई भी भारतीय कभी नहीं भूल सकता." इतना ही नहीं अपने संबोधन को दौरान उन्होंने लोगों के साथ एक तथ्य भी शेयर किया. सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "लखनऊ के आलमबाग में स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारे में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के प्रकाश उत्सव के आयोजन में सम्मिलित हुआ.'' 

'हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत'
उन्होंने कहा, "श्री गुरू ग्रंथ साहिब ज्ञान और करूणा का ऐसा सागर है, जिसमें गोते लगाकर, हर व्यक्ति को सही राह मिल जाती है. इसमें दिया गया ज्ञान, समय और सीमाओं के बंधन से मुक्त है. निस्वार्थ सेवा, शांति और बंधुत्व का संदेश देने वाले श्री गुरू ग्रंथ साहिब केवल सिख समाज के लिए ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है."

'सिखों ने शुरू किया राम जन्मभूमि आंदोलन'
रक्षा मंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन सिखों ने शुरू किया था. उन्होंने आगे कहा कि अब हर कोई अपने अधिकारों के बारे में बात करता है, लेकिन अपने कर्तव्यों के बारे में कोई बात नहीं करता. उन्होंने कहा, "अगर कोई ऐसा समुदाय है कि जिसका देश के लिए बलिदान देने वालों का प्रतिशत और सेना में उनका प्रतिशत उनकी जनसंख्या से अधिक है तो वह सिख समुदाय है."

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "मैं सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक एक अहम तथ्य साझा करना चाहता था. एक एफआईआर के मुताबिक 1 दिसंबर 1858 को सिखों के एक समूह ने गुरु गोविंद सिंह के नाम के नारे लगाते हुए राम जन्मभूमि के परिसर पर कब्जा कर लिया और वहां की दीवारों पर हर जगह 'राम राम' लिख दिया.''

यह भी पढ़ें- डॉक्टर बनाने में उत्तर भारत के राज्य पिछड़े, बिहार अंतिम पायदान पर; नीतीश राज में क्यों बदहाल है स्वास्थ्य सेवा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget