एक्सप्लोरर

UP Election 2022: UP चुनाव में किसका देंगे साथ? घर वापसी के बाद abp से बातचीत में Rakesh Tikait का बड़ा खुलासा

Rakesh Tikait Interview: राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और भारत सरकार दोनों ही पार्टी बनकर काम कर रही हैं. मुख्यमंत्री एक पार्टी के नहीं हैं, वो पूरे प्रदेश के सीएम हैं.

ABP News Exclusive Interview: किसान अपने घरों को वापस लौट चुके हैं, ऐसे में घर वापसी के बाद पहली बार एबीपी को दिए Exclusive Interview में किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने पहली बार अपने दिल की बात कही. उन्होंने इस दौरान योगी सरकार और खुद सीएम योगी (CM Yogi) को लेकर भी अपनी बात रखी. घर वापसी पर राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा है कि हम अभी घर गए कहां हैं. पूरा देश ही हमारा घर है. उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ एक ही चीज पर काम चल रहा है, वोट कैसे मिलेगा. वोट पार्टियां नहीं मांग रहीं, वोट सरकारें मांग रही हैं. ये देश का बड़ा दुर्भाग्य है.

राकेश टिकैत ने कहा कि पार्टियां और सरकार अलग-अलग रहनी चाहिए. सरकार का काम है कि वो जनता का काम करें. सरकार किसी एक पार्टी की नहीं रहतीं, पार्टी अपना काम करे. राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और भारत सरकार दोनों ही पार्टी बनकर काम कर रही हैं. मुख्यमंत्री एक पार्टी के नहीं है वो पूरे प्रदेश के सीएम हैं. इसको लेकर देश में बहस होनी चाहिए. टिकैत ने कहा कि सरकार पार्टी बनकर बात कर रही थी, इसलिए देरी हुई. पार्टियां पहले भी रहीं, पहले भी सीएम रहे. हल जल्दी निकल सकता था.

मलाल पर क्या बोले टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि प्रधानमंत्री से बातचीत हो, सरकार से बातचीत होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से न मिल पाने का मलाल नहीं है. MSP कमेटी पर चर्चा होगी. 15 जनवरी को बात करेंगे, चुनावों से पहले बातचीत हो सकती है. 

चुनावों में किसी का पक्ष नहीं

क्या यूपी के वोटर बीजेपी को चुनेंगे विधानसभा चुनावों को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि. हम किसी का पक्ष नहीं लेंगे. इन्होंने काम किया होगा तो वोट मिलेंगे. हम सपोर्ट किसी का नहीं कर रहे. हमने बंगाल में MSP मांगी थी. ममता के समर्थन में बंगाल नहीं गए थे. हमने टीएमसी का प्रचार नहीं किया था.

देश का हर पीएम अच्छा रहा

राकेश टिकैत ने कहा कि टाइम के हिसाब से हर प्रधानमंत्री अच्छा रहा है. उन्होंने कहा कि देश का हर पीएम अच्छा रहा. वक्त के साथ सब ठीक रहे. योगी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि योगी जी सलाह ज्यादा लेते हैं. योगी को रिपोर्ट मिलने में देर होती है. सीएम को पावर हो तो वो ज्यादा काम कर सकते हैं. इनकी सलाह का ऑफिस दूर है. 

लखीमपुर खीरी कांड याद रहेगा

लखीमपुर खीरी के मामले पर राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड हमेशा याद रहेगा. किसान इस मामले में माफी नहीं देगा. उन्होंने कहा कि टेनी को हटना चाहिए. किसानों के मुद्दे में हमेशा टेनी रहेंगे. हम इसे नहीं भूलेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी का टेनी को न हटाना कोई मजबूरी रहा होगा. चुनावों से हम बहुत दूर हैं. 

हिंदू-मुस्लिम-जिन्ना नहीं चलेगा 

टिकैत ने कहा कि ओवैसी-बीजेपी के दिन के स्कूल अलग हैं और ये रात में एक ही जगह ट्यूशन पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम-जिन्ना चलेगा नहीं. जनता विकास चाहती है. जनता फसलों का दाम चाहती है. ओवैसी से इतना चिढ़े क्यों हैं? इस पर टिकैत ने कहा कि ओवैसी भाइचारे को तोड़ते हैं. 

26 जनवरी की घटना षडयंत्र

राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी की घटना एक षडयंत्र था. अपने आंसुओं पर टिकैत बोले कि पुलिस डंडे मारे कोई दिक्कत नहीं है, पुलिस गुंडों से डंडे मरवाए ये बर्दाश्त नहीं. हम 40-50 बार जेल गए. किसी की भी सरकार हो पॉलिसी पर काम करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget