एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: बीएसपी को हराने के लिए बीजेपी ने रच दिया है 'चक्रव्यूह'?

बीजेपी के एक बड़े नेता की मानें तो बीजेपी ने 10 वोटों का इंतजाम कर लिया है. बाहुबली नेता राजा भैया उर्फ़ रघुराज प्रताप सिंह और उनके सहयोगी एमएलए विनोद सरोज बीजेपी के लिए वोट देंगे.

नई दिल्ली: क्या अखिलेश यादव अपनी बुआ मायावती को रिटर्न गिफ्ट दे पाएंगे? बीएसपी के उम्मीदवार को हराने के लिए बीजेपी ने विधायकों का जुगाड़ कर लिया है. बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को लखनऊ में रहने को कहा है. कल शाम सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने घर पर बैठक बुलाई है. इसमें राज्य सभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी. 23 मार्च को यूपी में राज्यसभा चुनाव होने हैं.

इस बार यूपी कोटे से राज्य सभा के दस सांसद चुने जाएंगे. बीजेपी ने नौ, एसपी और बीएसपी ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है. 324 विधायकों वाली बीजेपी आठ सीटें तो आसानी से जीत जाएगी. एक सांसद के लिए 37 एमएलए  के वोटों की जरुरत है. इसके बाद पार्टी के पास 28 वोट बच जाएंगे. नौवें उम्मीदवार को जीताने के लिए बीजेपी को नौ वोटों का जुगाड़ करना पड़ेगा.

पार्टी के एक बड़े नेता की मानें तो बीजेपी ने 10 वोटों का इंतजाम कर लिया है. बाहुबली नेता राजा भैया उर्फ़ रघुराज प्रताप सिंह और उनके सहयोगी एमएलए विनोद सरोज बीजेपी के लिए वोट देंगे. राजा भैया और मायवती की दुश्मनी जग जाहिर है. निर्दलीय एमएलए अमनमणि त्रिपाठी और विजय मिश्रा ने भी बीजेपी का साथ देने का मन बनाया है. इसके अलावा बीएसपी के तीन विधायकों का भी जुगाड़ हो गया है. ये सब बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग करेंगे.

नरेश अग्रवाल के विधायक बेटे नितिन अग्रवाल पहले ही बीजेपी के पक्ष में वोट देने का एलान कर चुके हैं. आरएलडी के इकलौते एमएलए के भी बीजेपी को समर्थन देने की खबर है. इस हिसाब से बीजेपी के लिए विधायकों की संख्या 37 तक पहुंच जाती है. ऐसे हालात में बीएसपी के उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर हार सकते हैं. मायावती के पास 19 विधायक हैं. अखिलेश यादव की पार्टी के 47 और कांग्रेस के नौ एमएलए हैं.

ऐसे हालात में समाजवादी पार्टी की जया बच्चन राज्य सभा तो पहुंच जाएंगी. लेकिन बीएसपी का मामला फंस सकता है. बीएसपी के समर्थन से एसपी ने फूलपुर और गोरखपुर का लोकसभा उपचुनाव जीत लिया. लेकिन बुआ को भतीजे का रिटर्न गिफ्ट देने का वादा फिर वादा ही रह सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget