एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव का फाइनल रिजल्ट, यहां पढ़ें किस राज्य में किसे मिलीं कितनी सीट?

उत्तर प्रदेश में किसी समय धुर विरोधी रहे सपा और बीएसपी की नई- नई दोस्ती भी यहां बीएसपी उम्मीदवार को जिताने के काम नहीं आई.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बीजेपी ने सात राज्यों में राज्यसभा की बची हुई 25 सीटों में से 12 सीटें जीत ली. उत्तर प्रदेश में किसी समय धुर विरोधी रहे सपा और बीएसपी की नई- नई दोस्ती भी यहां बीएसपी उम्मीदवार को जिताने के काम नहीं आई. राज्य की दस राज्यसभा सीटों में से नौ बीजेपी की झोली में चली गई. इसमें नौवें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल की जीत राज्यसभा की 59 सीटें रिक्त हुई थी. इनके लिए 10 राज्यों के 33 उम्मीदवारों को 15 मार्च को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया था. झारखंड राज्यसभा चुनाव का नतीजा झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिये चुनाव हुआ जिसमें से एक सीट बीजेपी के समीर उरांव को और दूसरी सीट कांग्रेस के धीरज साहू को मिली. यहां बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार प्रदीप सोंथालिया को हार का सामना करना पड़ा. पश्चिम बंगाल राज्यसभा चुनाव का नतीजा पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और तृणमूल कांग्रेस के चार उम्मीदवारों ने रास चुनाव जीत लिया. राज्यसभा चुनाव जीतने वाले तृणमूल कांग्रेस के चार उम्मीदवार नदीमुल हक, सुभाशीष चक्रवर्ती, अबीर बिश्वास और शांतनु सेन हैं. राज्यसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन सिंघवी को था जिन्होंने पांचवें उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. कांग्रेस के पास यहां अपने उम्मीदवार को जितवाने के लिये विधानसभा में पर्याप्त संख्याबल नहीं था. कर्नाटक राज्यसभा चुनाव का नतीजा कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की जबकि विपक्षी बीजेपी के खाते में एक सीट गयी. जेडीएस ने चुनावी कदाचार का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार किया. तेलंगाना राज्यसभा चुनाव का नतीजा तेलंगाना राष्ट्र समिति के उम्मीदवार बी प्रकाश, बी लिंगैया यादव और जे संतोष कुमार तेलंगाना से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. मुख्य विरोधी दल कांग्रेस के उम्मीदवार पी बलराम को यहां हार का सामना करना पड़ा. छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव का नतीजा बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे ने छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की एकमात्र सीट पर आज हुए चुनाव में कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी लेखराम साहू को हरा दिया. राज्य विधानसभा परिसर में हुए चुनाव में पांडे को 51 मत मिले जबकि साहू को 36 मत मिले. गंगराडे निर्वाचन अधिकारी भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget