एक्सप्लोरर

बिहार, ओडिशा और गुजरात की 6 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज

26 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 जून तय की गयी है और पांच जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा.

नई दिल्ली: बिहार, ओडिशा और गुजरात से खाली हुई राज्यसभा की 6 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. इनमें से बिहार से एक, गुजरात से दो और ओडिशा से तीन सीट खाली हुई हैं. बता दें कि केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर का नाम गुजरात से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर निश्चित माना जा रहा है. बिहार से रविशंकर प्रसाद, गुजरात से अमित शाह, स्मृति ईरानी और ओडिशा से बीजेडी के अच्युतानंद सामांत लोकसभा के सदस्य चुने गये हैं. जबकि ओडिशा से ही राज्यसभा सदस्य प्रताप केशरी देब के विधानसभा सदस्य चुने जाने और सौम्य रंजन पटनायक के इस्तीफे की वजह से ये सीटों खाली हुई हैं. 26 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 जून तय की गयी है और पांच जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. मतदान के बाद शाम पांच बजे मतगणना होगी. गुजरात में बीजेपी उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन गुजरात राज्यसभा के उपचुनाव को लेकर आज बीजेपी उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे. दोनों उम्मीदवार दोपहर 12.39 बजे विजय मुहूर्त में विधानसभा संकुल में चुनाव अधिकारी के सामने अपना पर्चा भरेंगे. नामांकन के समय विजय रुपाणी, प्रदेश प्रमुख जीतू वाघणी समेत नेता उपस्थित रहने वाले हैं. हालांकि केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर का नाम उम्मीदवार के तौर पर निश्चित माना जा रहा है और दूसरे उमीद्वार का नाम कभी भी सामने आ सकता है. यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर विवाद के बीच आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे मोदी राजस्थान में कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गहलोत और पायलट को ठहराया मौत का जिम्मेदार महाराष्ट्र: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, 27 जून को राज्य के नेताओं से मिलेंगे राहुल गांधी अखिलेश यादव राजनीति के कालिदास हैं, जिस डाल पर बैठते हैं उसे ही काटते हैं-अमर सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget