एक्सप्लोरर

J&K: राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, तीन जवान शहीद

मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए हैं और एक सुरक्षा बल का जवान घायल है. इसके अलावा इस अभियान में 2 एके-47 राइफलें भी जब्त की गई हैं.

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशों से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है. आज सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है और इसमें दो पाकिस्तान घुसपैठिए मारे गये हैं. मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए हैं और एक सुरक्षा बल का जवान घायल है. इसके अलावा इस अभियान में 2 एके-47 राइफलें भी जब्त की गई हैं.

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश को विफल करते हुए रविवार को दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया जबकि मुठभेड़ में तीन सैनिक शहीद हो गये. एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. एक सैन्य अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मारे गये घुसपैठिये को बार्डर एक्शन टीम (बीएटी) का सदस्य माना जा रहा है जिसमें पाकिस्तानी सेना के जवान और प्रशिक्षित आतंकवादी शामिल होते हैं. प्रवक्ता ने बताया, ‘‘नियंत्रण रेखा के करीब सुंदरबनी सेक्टर में सशस्त्र हथियारों से लैस दो घुसपैठियों और सेना के बीच करीब दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भयंकर मुठभेड़ हुई. गश्ती दल ने दो घुसपैठियों को मार गिराया और दो एके 47 रायफल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किया.’’ उन्होंने बताया कि घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में तीन सैनिक शहीद हो गये और एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हेलीकाप्टर के जरिये ऊधमपुर के आर्मी कमांड अस्पताल लाया गया. प्रवक्ता ने बताया कि घायल सैनिक की हालत स्थिर बतायी गयी है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के आसपास के क्षेत्र को बंद कर दिया गया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले आज कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए जिनमें एक पाकिस्तानी था. वहीं कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान 7 नागरिकों की मौत हो गई है.

J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकी ढेर, 7 स्थानीय नागरिकों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget