एक्सप्लोरर

'इंस्पेक्शन के वक्त अनजाने में पाकिस्तान पर गिरी भारत की मिसाइल', राज्यसभा में राजनाथ ने दिया जवाब

अनजाने में पाकिस्तान में गिरी भारतीय मिसाइल के मामले में सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए देश की मिसाइलों की जांच और देखभाल से जुड़े एसओपी की समीक्षा करने का आदेश दिया है.

अनजाने में पाकिस्तान में गिरी भारतीय मिसाइल के मामले में सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए देश की मिसाइलों की जांच और देखभाल से जुड़े एसओपी की समीक्षा करने का आदेश दिया है. मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद को बताया कि सरकार ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एक उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

संसद में दिए अपने बयान में रक्षा मंत्री ने कहा कि भले ही हमारे मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद हैं, लेकिन अगर उसमें किसी तरह की कोई खामी पाई जाती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा. यही वजह है कि इस घटना के संदर्भ में ऑपरेशन, मेंटेनेंस और इंस्पेक्शन यानी निरीक्षण के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर यानी एसओपी की समीक्षा की जा रही है. राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अपने वेपन सिस्टम्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं.

राजनाथ सिंह ने साफ तौर से कहा कि 9 मार्च को जो घटना हुई, वो मिसाइल के निरीक्षण के दौरान अनजाने में हुई थी. हालांकि उन्होंने कहा कि मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे मिसाइल सिस्टम बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद हैं. हमारी सेफ्टी प्रक्रिया और प्रोटोकॉल उच्चस्तरीय हैं और समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाती है. 

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे सशस्त्र-बल बेहद अनुशासित और बेहतरीन ट्रेनिंग लिए हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के मिसाइल सिस्टम को हैंडल करने का हमारी सेनाओं को एक अच्छा अनुभव है.

आपको बता दें कि 9 मार्च को भारत की एक सुपरसॉनिक मिसाइल निरीक्षण के दौरान अनजाने में पाकिस्तान के मिया चन्नू इलाके में जाकर गिर गई थी. हालांकि, इस घटना में किसी की जान तो नहीं गई थी लेकिन जिस कोल्ड-स्टोरेज पर ये जाकर गिरी थी वो पूरी तरह से तबाह हो गया था. पाकिस्तान ने इस घटना को लेकर कड़ा ऐतराज जताया था और एक साझा-जांच की मांग की थी. पाकिस्तान ने यहां तक आरोप लगा दिया था कि भारत की ये मिसाइलें कोई रॉन्ग-एलीमेंट तो हैंडल नहीं कर रहे थे.

हालांकि, भारत ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि ये कौन सी सुपरसॉनिक मिसाइल है लेकिन ये माना जा रहा है कि ये भारत की ब्रह्मोस मिसाइल थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget