एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा- पता नहीं पार्टी के अध्यक्ष कौन हैं

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर जारी असमंजस की स्थिति पर चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि पता नहीं अभी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कौन हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी ने जीत के बाद भी सांगठनिक तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन पता नहीं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कौन हैं.

जयपुर: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जारी असमंजस पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि "पता नहीं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कौन हैं, कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा भी या नहीं.'' इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के सीमापार आतंकी ठिकानों पर हमले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने कभी पाकिस्तान की संप्रभुता को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की है.

जयपुर में बीजेपी के देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए राजनाथ सिंह ने पार्टी के कार्यक्रम में कहा, "जेपी नड्डा को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करके हम लोगों ने अपनी सांगठनिक गतिविधियां भी प्रारंभ कर दी हैं. हमने तो अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं लेकिन जहां तक कांग्रेस का सवाल है, पता ही नहीं है कि कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है.''

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, "कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा भी या नहीं कह नहीं सकते. अभी तक कांग्रेस को अपने अध्यक्ष की तलाश है. यह स्थिति है.'' राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया ने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया है कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा बल्कि वह दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है.

राजनाथ सिंह ने कहा, ''प्राचीन इतिहास को उठाकर देख लें कि दुनिया के किसी देश पर हमने आक्रमण नहीं किया है और दुनिया के किसी देश की एक ईंच जमीन पर हमने कभी कब्जा नहीं किया है यह भारत का चरित्र है.'' उन्होंने कहा, ''हमने दुनिया के किसी देश की संप्रभुता पर प्रश्न चिन्ह लगाने की कोशिश नहीं की. आतंकवाद का सफाया करना हमारी सरकार का संकल्प है हम इस काम को करेंगे.''

भारतीय वायुसेना द्वारा सीमापार आतंकी ठिकानों पर हमलों का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "जब हमारे सैनिक वहां गए तो पूरी सावधानी बरती कि आतंकवादी ठिकानों और वहां प्रशिक्षण ले रहे आतंकवादियों का सफाया हो, लेकिन पाकिस्तान की सेना पर कोई आक्रमण इन लोगों ने नहीं किया. हमने पाकिस्तान की संप्रभुता पर चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की.'' लोकसभा चुनावों में मिली भारी जीत पर राजनाथ सिंह ने कहा, ''इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद भी न तो हमारी चाल बदली है न ही चरित्र बदला है.''

कर्नाटक सरकार पर संकट: कांग्रेस-जेडीएस के 12 विधायक स्पीकर से मिलने पहुंचे, दे सकते हैं इस्तीफा

खुशखबरी: पिंक सिटी जयपुर को UNESCO ने दिया विश्व धरोहर का दर्जा वाराणसी में बोले मोदी- हर तरफ गूंज रहा है ‘5 ट्रिलियन’ का शब्द, लेकिन कुछ लोग कर रहे हैं इस लक्ष्य पर शक

मुंबई के बाद पटना की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, कहा- संविधान बचाने की लड़ाई जारी रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget