एक्सप्लोरर
किसी में भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं: राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि किसी में भी भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सीमा पार से गोली आयी तो हम भी जवाब में चलाई गयी गोलियों का हिसाब नहीं रखेंगे.

बीकानेर: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि किसी में भी भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं है. उन्होंने कहा कि अब सेना को आदेश दे दिए गए है कि पहली गोली अगर सीमा पार से आयी तो हम भी जवाब में चलाई गयी गोलियों का हिसाब नहीं रखेंगे. सिंह नोखा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का नाम क्यों नहीं घोषित कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जाति और पंथ का सहारा लिया जा रहा है लेकिन भारत की राजनीति जाति और पंथ के सहारे नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत के आधार पर चलेगी. सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सिंह ने कहा कि अब सेना को आदेश दे दिए गए है कि अगर पहली गोली अगर सीमा पार से आयी तो हम भी गोलियों का हिसाब नहीं रखेंगे. उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी की हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ कोई आंख उठाकर देख सके. राज्य की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है. सिंह ने बीकानेर के साथ-साथ झुंझुनू और जैसलमेर में भी सभाओं को संबोधित किया.
और पढ़ें
Source: IOCL


























