एक्सप्लोरर

Rajnath Singh On Emergency: राजनाथ सिंह ने किया इमरजेंसी के दौर को याद, बोले- 18 महीने जेल में था, भुला दिया था IAS का सपना

Emergency In India: यह पहली बार नहीं है जब राजनाथ सिंह ने आपातकाल के दौर को याद कर इसके बारे में बात की हो. वह इससे पहले भी इमरजेंसी को इतिहास का 'काला अध्याय' करार दे चुके हैं.

Rajnath Singh On Emergency: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने रविवार (18 जून) को 47 साल पहले घोषित किए गए आपातकाल (Emergency) को याद किया. उन्होंने अपने आपातकाल के समय के संघर्ष को याद कर कुछ बातें शेयर कीं. राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्हें 23 साल की उम्र में 18 महीने के लिए जेल में डाल दिया गया था.

लखनऊ में एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि छात्र जीवन से ही उनकी राजनीति में रुचि रही है. उन्होंने बताया, "मुझे अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में दिलचस्पी थी और फिर मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हो गया. धीरे-धीरे मैं राजनीति की ओर बढ़ता रहा". उन्होंने उपहास करते हुए कहा, "मैं कितना सभ्य युवा रहा होऊंगा कि मुझे आपातकाल के दौरान जेल में डाल दिया गया था.

जेल में बिताए दिनों को किया याद 

राजनाथ सिंह ने अपने जेल में बिताए हुए दिनों को याद करते हुए कहा, "जब आपातकाल लगाया गया था और मैं भी आंदोलन में शामिल हो गया था. मैं 18 महीने जेल में था और आईएएस को भूल गया था. जेल से बाहर आते ही मुझे पता चला कि मुझे संसद सदस्य के लिए टिकट मिल गया है. जिस दिन इस देश के राजनीतिक नेता ना कहना सीखेंगे और नौकरशाह हां कहना सीखेंगे, उस दिन से यह देश फलना-फूलना शुरू कर देगा."

बताया राजनेताओं से विश्वास उठने का कारण

राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि राजनेता हर बात के लिए हां कह रहे हैं, यहां तक कि वह भी जो वे नहीं कर सकते हैं, जिसके कारण जनता का राजनेताओं पर से विश्वास उठ रहा है. उन्होंने कहा कि किए गए काम और आपके शब्दों में अंतर नहीं होना चाहिए. यही कारण है कि जनता राजनेताओं पर भरोसा नहीं कर पा रही है. 

पीएम मोदी ने भी आपातकाल का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज 'मन की बात' के 102वें एपिसोड के दौरान आपातकाल के समय को याद किया और इसे भारत के इतिहास का एक 'काला अध्याय' बताया. पीएम ने कहा, "तत्कालीन इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ से लगाया गया 1975 का आपातकाल भारतीय इतिहास में एक "अंधकार काल" था, जिसमें लाखों लोगों ने अपनी पूरी ताकत से इसका विरोध किया."

ये भी पढ़ें: 

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस से सौदा हुआ तब भी राजस्थान-मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेगी AAP! पढ़िए Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget