एक्सप्लोरर

बीजेपी क्या वाशिंग मशीन है? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम केजरीवाल का जिक्र कर जानें क्या कहा

Rajnath Singh Interview: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं कर रहे हैं.

Rajnath Singh Interview: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के उस आरोप का जवाब दिया, जिसमें विपक्षी दल कहते हैं कि भ्रष्टाचार करने का आरोपी के लिए बीजेपी  वाशिंग मशीन है. इसमें जाते ही दाग धुल जाते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी अपना काम करती है. हम किसी पर दवाब नहीं डालते. 

राजनाथ सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''कोई वाशिंग मशीन नहीं है. जांच एजेंसी अपना काम कर रही है. हम एजेंसी को नहीं कहते हैं किसी शख्स को गिरफ्तार करो. ये (विपक्ष) अपनी गलती छुपाने के लिए ऐसे आरोप लगाते हैं. ऐसा करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.''  

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट राहत क्यों नहीं दे रहा. 

अरविंद केजरीवाल को लेकर क्या कहा?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''विपक्ष आरोप लगाता है कि केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर सीएम केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है. ये एक बार को मान लेते हैं तो क्या कोर्ट भी हमारे नियंत्रण में है. ये लोग कहना क्या चाहते हैं.''

उन्होंने आगे कहा कि ईडी और सीबीआई अपना काम कर रही है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कोर्ट से ही राहत मिली है. भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है. हमारी सरकार की ये प्रतिबद्धता है. इसको लेकर लगातार काम जारी है. 

दरअसल, ईडी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इसके बाद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया है कि नीति को तैयार करने और लागू करने में गड़बड़ी हुई है. 

ये भी पढ़ें- Indo-Pak Relations: 'पाकिस्तान की मदद को भारत तैयार', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऑफर- नहीं रोक पा रहे आतंकवाद तो ले सकते हैं इंडिया से मदद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget