एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री के साथ की बैठक, अफगानिस्तान और चीन के मुद्दे पर हुई चर्चा

दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा. इस चर्चा में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्तारूढ़ होने से उपजे हालात भी शामिल थे.

नई दिल्ली: भारत‌ और ऑस्ट्रेलिया ने चीन पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की वकालत की है. ये साझा दृष्टिकोण दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक में सामने आया. बैठक में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की.

शुक्रवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पीटर ड्यूटन के साथ राजधानी दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया. पीटर ड्यूटन इन दिनों भारत के दौरे पर आए हैं और शनिवार को दोनों देशों की 'टू प्लस टू' मीटिंग में हिस्सा लेंगे. टू प्लस टू मीटिंग में दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की वार्ता होगी. 

शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने पर ड्यूटन को भारत के विज्ञान भवन में ट्राई-सर्विस (थलसेना, वायुसेना और नौसेना का साझा) गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा. इस चर्चा में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्तारूढ़ होने से उपजे हालात भी शामिल थे.

मीटिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ी स्ट्रैटेजिक पार्टनशिप को साकार करने के लिए एक‌ साथ काम करने के लिए उत्सुकता जाहिर की. द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और सेवाओं में सैन्य कार्यक्रमों के विस्तार पर चर्चा की. भारत ने इस बात पर खुशी जताई कि अब ऑस्ट्रेलिया भी भारत, अमेरिका और जापान की नौसेनाओं के साझा युद्धभ्यास, मालाबार में भी शामिल होना शुरू हो गया है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों ने चर्चा के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और सेवाओं में सैन्य संबंधों के विस्तार, रक्षा सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ाने, उभरती रक्षा प्रौद्योगिकियों में सहयोग और पारस्परिक रसद सहायता पर जोर दिया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वार्ता के दौरान ऑस्ट्रेलियाई उद्योग को भारत की उदार एफडीआई नीतियों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया. 

राजनाथ सिंह ने ड्यूटन की पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर स्वागत करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरीसे पायने के साथ उनकी भारत यात्रा ऑस्ट्रेलिया की भारत के साथ मजबूत और स्थायी द्विपक्षीय संबंधों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. शनिवार को राजनाथ सिंह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आस्ट्रेलियाई मंत्रियों के साथ साझा बातचीत करेंगे (टू प्लस टू).

Bhabanipur By Poll: सीएम ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया, कार्यकर्ताओं ने लगाए 'खेला होबे' के नारे

भवानीपुर उपचुनाव: कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल जिन्हें बीजेपी ने ममता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget