एक्सप्लोरर

विरोध के बीच राजनाथ सिंह ने चेन्नई का कार्यक्रम किया रद्द, तमिल गीतकार वैरमुथु को डॉक्टरेट की उपाधि देने वाले थे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई के एक विश्वविद्यालय में अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है. वह मशहूर तमिल गीतकार वैरमुथु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने के लिए एक यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में शिरकत करने वाले थे.

चेन्नई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को चेन्नई के एसआरएम यूनिवर्सिटी में अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया. दरअसल, वह यहां मशहूर तमिल गीतकार वैरमुथु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने के लिए आयोजित किए गए यूनिवर्सिटी के समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने वाले थे.

बीजेपी के प्रवक्ता एस जी सूर्या के मुताबिक वैरमुथु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने के समारोह में राजनाथ सिंह के आने की खबर के साथ ही हिंदू समुदायों के बीच विरोध के सुर देखे जा रहे थे. सोशल मीडिया पर भी यह कैंपेन काफी जोरों से चल रहा था. यह मांग की जा रही थी कि जिस तरह से कई बार वैरमुथू ने अपने भाषणों में हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने की कोशिश की उसके मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समारोह का दौरा रद्द कर देना चाहिए.

इतना ही नहीं राज्य के कई हिंदू संगठनों ने राजनाथ सिंह के इस समारोह में शामिल होने पर काले झंडे द्वारा प्रदर्शन करने का फैसला किया था. बीजेपी प्रवक्ता एस जी सूर्या के मुताबिक तमिलों और तमिलनाडु की भावनाओं का सम्मान करते हुए राजनाथ सिंह ने अपनी यात्रा रद्द कर दी.

हालांकि, विश्वविद्यालय का यह कार्यक्रम तय समय के मुताबिक ही होगा लेकिन इसमें राजनाथ सिंह नहीं होंगे. इस मामले पर एसआरएम यूनिवर्सिटी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है. हिंदू मुन्नानी संगठन ने भी आरोप लगाया कि वैरामुथू ने महिला वैष्णव संत अंडाल के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी. इसके बाद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता गीतकार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था. उनके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज है. हिंदू मुन्नानी ने कहा कि वह सिंह के खिलाफ भी प्रदर्शन करेंगे.

इसके अलावा वैरामुथू के खिलाफ सोशल मीडिया पर अतीत में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भी रक्षा मंत्री के द्वारा इस समारोह को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही थी. सोशल मीडिया पर इसके लिए बकायदा पूरा कैंपेन भी चलाया गया.

CBI का निदेशक बन मुंबई कस्टम के अधिकारियों को देता था जांच रोकने के आदेश, दोनों जालसाज गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget