एक्सप्लोरर

रजनीकांत ने किसी का नाम लिए बगैर प्रशंसकों से कहा, 'चुप रहो और सही समय पर शोर करो'

रजनीकांत ने किसी का नाम नहीं लिया कि वह किसके बारे में कह रहे हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनकी टिप्पणी कमल हासन को लेकर है जिन्होंने दो दिन पहले मदुरै में अपनी राजनीतिक पार्टी बनायी है.

चेन्नई: तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत ने कहा है कि उनकी राजनीतिक पार्टी की मजबूत नींव के लिए प्रयास जारी है और इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा है कि चुप रहें और सही समय पर शोर मचायें.

रजनीकांत ने किसी का नाम नहीं लिया कि वह किसके बारे में कह रहे हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनकी टिप्पणी कमल हासन को लेकर है जिन्होंने दो दिन पहले मदुरै में अपनी राजनीतिक पार्टी बनायी है.

अपने प्रसंशकों और समर्थकों को संबोधित करते हुए रजनीकांत ने कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल को वोट बैंक की गारंटी होती है तो वह उसकी मजबूत नींव की वजह से होती है. उन्होंने कहा, "हमें एक मजबूत नींव की जरूरत है."

उधर दक्षिण भारतीय फिल्मों में धमाल मचाने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में शामिल होने की परंपरा को अब कमल हासन भी आगे बढा रहे हैं. अभिनेता ने हाल ही अपनी पार्टी ‘‘मक्कल नीधि मय्यम’’ के गठन की घोषणा कर औपचारिक रूप से राजनीति में उतरने का एलान कर दिया. हालांकि इससे लोगों को कोई अचरज नहीं हुआ क्योंकि तमिलनाडु में फिल्मों में काम करने के बाद राजनीति में उतरने की यह कोई नई बात नहीं हैं, साथ ही इस बात के संकेत वे पहले भी दे चुके थे.

अभिनेता एमजी रामचंद्रन ने की थी शुरुआत चेन्नई फिल्म उद्योग ने राज्य को मुख्यमंत्री भी दिए हैं. इसका शुभारंभ हुआ अपने समय के मशहूर अभिनेता एमजी रामचंद्रन से जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर तीन दशक तक बादशाहत कायम रखने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की. उन्हीं के पद चिह्नों पर चलीं मशहूर अभिनेत्री जे जयललिता. 1991 से 2006 तक तमिलनाडु की राजनीति पर उनका दबदबा रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget