एक्सप्लोरर

रजनीकांत की फिल्म दरबार रिलीज, फैंस में दिखा उत्साह

चेन्नई में दरबार फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के दौरान काशी थिएटर में जमकर सेलिब्रेशन किए गए. जब ''दरबार'' का ट्रेलर रिलीज हुआ था उस समय रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी.

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार आज रिलीज हो गई है. इस मौके पर हर बार की तरह इस बार भी फैंस ने मूवी रिलीज का जमकर वेलकम किया है. सुपरस्‍टार रजनीकांत के फैंस की दीवानगी का कोई जवाब नहीं है. रजनीकांत फिल्म दरबार में एक पुलिस कमिश्नर की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्‍म की कामयाबी के लिए उनके प्रशंसकों ने विशेष प्रार्थनाएं की हैं. उनके कुछ फैंस ने फिल्‍म ''दरबार'' की कामयाबी के लिए बिना प्‍लेट के सीधे फर्श पर खाना रखकर खाया. इस प्रथा को स्‍थानीय भाषा में ''मान सोरू'' कहते हैं. साथ ही कई फैंस ने तो इस फिल्म की कामयाबी के लिए व्रत भी रखे हैं.

चेन्नई में दरबार फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के दौरान काशी थिएटर में जमकर सेलिब्रेशन किए गए. रजनीकांत के पोस्टरों पर दूध से अभिषेक किया गया. वही पटाखों और मिठाइयों के साथ इस फिल्म की रिलीज की खुशियां मनाई गई. तमिलनाडु में स्टार्स को लेकर अलग तरह की ही दीवानगी देखने को मिलती है. जहां फैंस अपने स्टार्स को भगवान की तरह पूजते हैं. जब ''दरबार'' का ट्रेलर रिलीज हुआ था उस समय रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी. फिल्म में रजनीकांत एक कॉप के रोल में हैं. उन्हें पुलिस अफसर के रोल में देख फैंस क्रेजी हो गए और सोशल मीडिया पर ट्रेलर और रजनीकांत के लुक की तारीफ की.

रजनीकांत के फैंस की दीवानगी कुछ इस कदर है कि हर फिल्म रिलीज के दौरान अलग-अलग तरीकों से उनकी फिल्म की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी जाती हैं. कोई भगवान के मंदिर जाकर हजारों सीढ़ियां चढ़ता है तो कोई मुफ्त में गरीबों को खाना खिलाता है. कई अंतरराष्ट्रीय फैंस भी ऐसे भी हैं जो उनके फिल्म रिलीज के दौरान हजारों किलोमीटर का सफर तय कर चेन्नई पहुंचते हैं. जिससे रजनीकांत के फिल्म रिलीज के रंग चेन्नई में देखे जा सकें.

फिल्म में नयनतारा उनके अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म को ए आर मुरुगादास ने डायरेक्ट किया है और इस कॉप ड्रामा में सुनील शेट्टी विलेन की भूमिका में दिखेंगे. रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है. साउथ की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पेड लीव और दरबार के फ्री टिकेट्स भी ऑफर किए हैं. जिससे ये लोग जाकर अपने फेवरेट स्टार की फिल्म को इंजॉय कर सकें. खास बात ये है कि रजनीकांत की फिल्म के रिलीज होने पर हर बार ये कंपनी ऐसा करती है. 70 साल के रजनीकांत के लिए आज भी फैंस में उसी तरह की दीवानगी है. यही कारण है कि जब भी उनकी फिल्म रिलीज होती है तो यह दीवानगी बढ़-चढ़कर देखने को मिलती है.

आज दरबार रिलीज के दौरान भी हर थिएटर में कुछ ऐसा ही रंग देखने को मिल रहा है. जहां थलाइवा के बड़े-बड़े बैनर पोस्टर्स लगाए गए हैं और भगवान की तरह उन पर दूध से अभिषेक किया गया. रजनीकांत ने इससे पहले 1992 में फिल्म पांडियन में पुलिस अफसर की भूमिका अदा की थी. लंबे अरसे बाद फिर एक बार रजनीकांत फैंस के सामने उसी अवतार में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें-

JNU हिंसा: कैंपस के छात्र और शिक्षक संघ का मार्च आज, फीस बढ़ोतरी वापस लेने और VC को हटाने की मांग

पैरों की रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget