एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में प्राइवेट बस से 8 करोड़ की चांदी और जेवरात बरामद, ऐसे हो रही थी तस्करी

Rajasthan Udaipur Police: बिना कागजात ले जाए जा रहे 105 पार्सल से करीब 4 क्विंटल 50 किलो चांदी की सिल्लियां और करीब 7 क्विंटल 72 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए किए गए. 

राजस्थान के उदयपुर में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. यहां एक बस की तलाशी के दौरान पुलिस ने करोड़ों रुपये के गहने बरामद किए हैं. इसमें अवैध चांदी के आभूषण शामिल हैं. जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

बस में मिले 105 पार्सल
दरअसल उदयपुर की गोवर्धन विलास पुलिस ने एक बस को अवैध तस्करी के शक में रुकवाया था. जिसके बाद इसमें बिना कागजात ले जाए जा रहे 105 पार्सल से करीब 4 क्विंटल 50 किलो ग्राम चांदी की सिल्लियां और करीब 7 क्विंटल 72 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए किए गए. 

बस चालक ने बताया कहां उतरना था सामान
इस पूरे मामले को लेकर थानाधिकारी चेल सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान अहमदाबाद से आगरा जा रही श्रीनाथ ट्रैवल्स की बस से केबिन में 105 अलग-अलग वजन के पार्सल मिले जिन्हे खोलकर देखा तो चांदी के आभूषण थे. बस चालक से पूछताछ की तो उसके पास कोई कागजात भी नहीं मिले और संतोषप्रद जवाब नहीं मिला. जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि यह माल अहमदाबाद से भरा गया और उदयपुर शहर नाथद्वारा, जयपुर और आगरा में कई जगहों पर डिलीवर करना था. फिलहाल पुलिस अलग-अलग तरीके से जानकारी जुटा रही है. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल मामले की जांच कर रहा है और अगर पार्सल अवैध पाया गया तो इस संबंध में मामला दर्ज किया जायेगा. फिलहाल पुलिस ने पूरी चांदी को जब्त कर अपनी कस्टडी में ले लिया है. 

ये भी पढ़ें - 

Arvind Kejriwal on 2024 Election: अरविंद केजरीवाल बोले - 'जब तक भारत को दुनिया का नंबर-1 देश नहीं बनाता भगवान मुझे मौत ना दे'

Navneet Rana Case: सांसद नवनीत राणा को लेकर बोले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री - धोखा देने का रहा है इतिहास, दोबारा होनी चाहिए जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget