एक्सप्लोरर

राजस्थान: 7-9 सितंबर तक आरएसएस और बीजेपी की समन्वय बैठक, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा मुख्य मुद्दे

केंद्र में दूसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद यह संघ और बीजेपी की पहली समन्वय बैठक है. संघ की तरफ से मोहन भागवत, भैया जोशी तो बीजेपी की तरफ से जेपी नड्डा बीएल सतोष सहित अन्य मौजूद रहेंगे.

नई दिल्ली: राजस्थान के पुष्कर में 7 से 9 सितंबर तक आरएसएस और बीजेपी की समन्वय बैठक शुरू हो रही है. नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरी बार बनने के बाद संघ और बीजेपी की यह पहली समन्वय बैठक है. इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. संघ के मुताबिक महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उनका मुख्य मुद्दा होगा. लेकिन 370 की समाप्ति समेत ट्रिपल तलाक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

समन्वय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, कृष्ण गोपाल और दत्तात्रेय हौसबोले समेत कई प्रचारकों की मौजूदगी रहेगी. साथ ही बीजेपी की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष बैठक में शामिल होंगे. नड्डा और संतोष दोनों देर शाम जयपुर पहुंच चुके हैं. इस बैठक में राजस्थान बीजेपी की नेता वसुंधरा राजे के अलावा राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री और कुछ अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं.

मौजूदा परिस्थितियों पर गौर करें तो इस बार बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है. इससे संघ को भी उम्मीद है कि उन प्रमुख मुद्दों पर इस बार कोई निष्कर्ष निकलेगा जिन मुद्दों पर लंबे समय से आरएसएस जनता में एक मैसेज देने की कोशिश कर रहा है. हाल ही में मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर सालों से चल रही संघ की मांग को अमली जामा पहनाया है लेकिन अभी भी संघ के अखंड भारत के सपने को पूरा होने में वक्त है. माना जा रहा है कि संघ इस दिशा में भी चर्चा करेगा.

बैठक का मुख्य एजेंडा

पुष्कर की तीन दिवसीय बैठक में फिलहाल संघ ने देशहित में सामाजिक और आंतरिक विषयों पर ही मुख्य रूप से चर्चा करने की योजना बनाई है. संघ के मुताबिक महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख विषय होगा. साथ ही संघ बैठक के दौरान एक रिपोर्ट पेश करेगा, जिसे दो साल तक अनुसूचित जाति, जनजाति, कामकाजी, घरेलू महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों के बीच एक विशेष सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किया गया है. इस सर्वेक्षण में चार प्रमुख बातें है.

1- राष्ट्रीय सुरक्षा खासकर समुद्री सीमा और स्थलीय सीमा 2- विकास 3- पलायन 4-रोजगार

इन चार विषयों पर प्रमुख रूप से चिंतन होगा. जबकि पिछली समन्वय बैठक के दौरान पर्यावरण, जल संकट, युवाओं में कार्य विस्तार और नई पीढ़ी में संस्कार कार्य विस्तार पर चिंतन किया गया था. उसके बारे में संघ कंहा तक पहुंच सका इसे बैठक के दौरान सार्वजनिक किया जाएगा.

भागवत 11 सितम्बर तक पुष्कर में ही रहेंगे. इस दौरान वे विभिन्न स्तर पर होने वाली बैठकों में शामिल होंगे. बैठक में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य और समाज जीवन के विविध क्षेत्रों सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और शिक्षा सेवा में काम करने 42 प्रकल्पों के करीब 200 अखिल भारतीय पदाधिकारी शामिल होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद पर बेंगलुरु में FIR, SC-ST के तहत मामला दर्ज
खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद पर बेंगलुरु में FIR, SC-ST के तहत मामला दर्ज
कुवैत में पीड़ित भारतीय महिला ने लगाई मदद की गुहार, MEA ने उठाया कदम
कुवैत में पीड़ित भारतीय महिला ने लगाई मदद की गुहार, MEA ने उठाया कदम
नेपाल बाढ़ः ‘275 भारतीय नागरिक अब भी लापता’, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
नेपाल बाढ़ः ‘275 भारतीय नागरिक अब भी लापता’, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget