एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: राजस्थान-तेलंगाना चुनाव के लिए ओवैसी ने भरी हुंकार, कहा- जहां से लड़ेंगे हमारे प्रत्याशी, वहां से मिलेगी जीत

Telengana-Rajasthan Election Date: राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम भी मैदान में उतरने वाली है. आइए जानते हैं कि इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा है.

Telengana Assembly Election: तेलंगाना और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने सोमवार (9 अक्टूबर) को तारीखों का ऐलान किया. राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव करवाए जाएंगे. चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही हैदराबाद सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जीत की हुंकार भरी है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है. 

ओवैसी ने कहा कि राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव होने हैं. हमने राजस्थान में 3 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है और हम जल्द ही तेलंगाना में भी ऐसा ही करने वाले हैं. हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि तेलंगाना के लोग हमारे प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव की भावना के अनुरूप शांतिपूर्ण चुनाव करवा जाएं. हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं. इस बार एआईएमआईएम राजस्थान के रण में भी कूद गई है. 

हमें उम्मीद है केसीआर फिर बनेंगे सीएम: ओवैसी

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि लोगों को आरएसएस और बीजेपी से सावधान रहने की जरूरत है. हम इस बार चुनाव में अल्पसंख्यकों और दलितों को राजनीतिक नेतृत्व देने का मुद्दा उठाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के लोग चुनाव के लिए लगे हुए हैं. जिस विधानसभा सीट से हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, वहां से उन्हें जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री केसीआर एक बार फिर से तेलंगाना के सीएम के रूप में सत्ता में लौटेंगे.  

राजस्थान में रण में ओवैसी

तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसीआर की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और ओवैसी की एआईएमआईएम के बीच गठबंधन हैं. यहां पर बीआरएस-एआईएमआईएम की जोड़ी का मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के साथ होने वाला है. वहीं, ओवैसी ने राजस्थान चुनाव में भी किस्मत आजमाने का फैसला किया है. ओवैसी की नजर राजस्थान की मुस्लिम वोटर्स वाली सीटों पर हैं. उन्होंने इस बात का पहले ही इशारा किया था कि वह 30 से 40 उम्मीदवार राजस्थान में उतारने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना सहित 5 राज्यों में चुनावों का ऐलान, एक क्लिक में जानिए पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget