एक्सप्लोरर

राजस्थान: विधायक दल की बैठक के बाद सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, ट्वीट कर कही ये बात

सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए कहा कि राज्य की जनता के किए गए वादों को पूरा करने के लिए पार्टी दृढ़ संकल्पित है. बता दें कि कल से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है.

जयुपर: राजस्थान कांग्रेस के भीतर जारी आंतरिक कलह का अंत हो गया है. सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया. नाराजगी दूर होने के बाद पाटलट की गहलोत से ये पहली मुलाकात थी. दोनों नेता गर्मजोशी से मिले. दोनों की तस्वीरों पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं.

इस बैठक के बाद सचिन पायलट ने एक ट्वीट किया. उन्होंने कहा, “आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जी, प्रभारी अविनाश पांडे जी, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी सहित साथी विधायकों के साथ विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया. राजस्थान की जनता के हित और किए गए वादों के अनुरूप कार्य करने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है.”

कांग्रेस विधानसभा में लाएगी विश्वास प्रस्ताव

कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक में यह घोषणा की गयी कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा. विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायकों से अब तक हुई बातों को भूलकर आगे बढ़ने को कहा. सीएम ने आश्वस्त किया कि सभी विधायकों की शिकायतें दूर होंगी. बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी एकजुट है और विधानसभा में एकजुटता से मुकाबला करेगी.

बीजेपी लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक हुई तो बीजेपी और उसके घटक दल ने भी बैठक की. बीजेपी ने एलान किया कि वो विधानसभा में गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी.

कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां पूरी

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. विधानसभा सूत्रों ने बताया पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधानसभा का पांचवां सत्र शुक्रवार 14 अगस्‍त को सुबह 11 बजे से होगा. इसमें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों को ध्‍यान में रखते हुए विधान सभा में पुख्‍ता व्‍यवस्‍थाएं की गई हैं. इस बार विधान सभा सत्र के दौरान दर्शक, विशिष्‍ट और अध्‍यक्ष दीर्घा के लिए प्रवेश पत्र नहीं बनाए जाएंगे.

राजस्थान: कांग्रेस ने विधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा का निलंबन रद्द किया, पार्टी के खिलाफ की थी बगावत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget