एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार राजस्थान दौरे पर राहुल, जयपुर में फूंकेंगे चुनावी बिगुल

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को शुरू करने के लिये आ रहे हैं.

जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी आज राजस्थान के दौरे पर जाएंगे. राज्यस्थान में पार्टी के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरूआत करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी रामलीला मैदान में राज्यभर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को सम्बोधित करेंगे. गांधी जयपुर एयरपोर्ट से रामलीला मैदान तक एक विशेष बस से पहुंचेंगे. राज्य में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी आगामी दिनों में कई रैलियों को संबोधित करेंगे.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को शुरू करने के लिये आ रहे हैं. वह पार्टी के कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का संदेश देंगे और उन्हें बतायेंगे कि अगले तीन महीने किस तरह से चुनावी अभियान को चलाया जायेगा.

NRC विवाद के बीच आज कोलकाता में रैली करेंगे अमित शाह, ममता की TMC की पूरे बंगाल में करेगी रैलियां

बता दें कि जयपुर परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ बीजेपी का गढ़ रहा है. राहुल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चालीस दिन की 'राजस्थान गौरव यात्रा' पर हैं और अपनी जनसभाओं में वह कांग्रेस अध्यक्ष पर लगातार निशाना साधे हुए हैं. विशेषकर राहुल गांधी के मंदिरों में जाने को लेकर दोनों पक्षों में हाल ही में काफी जुबानी जंग हुई है.

पायलट के अनुसार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गांधी पहली बार प्रदेश यात्रा पर आ रहे है और यह वही शहर है जहां से उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था. इस कारण से कांग्रेस के लिये जयपुर एक महत्वपूर्ण स्थान है. उन्होंने कहा कि गांधी बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले स्थान से कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे.

पायलट ने कहा, बीजेपी हमेशा दावा करती है कि जयपुर ऐसा शहर रहा है जहां पार्टी मजबूत रही है, कल हम इस दावे को झूठा साबित कर देंगे. बीजेपी पहले से ही बेचैन है और इसी के चलते आरोप और भ्रामक बयानबाजी कर रही है जो उनकी चिंता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि हर जिले के पार्टी प्रतिनिधि रामलीला मैदान में राहुल गांधी की बैठक में भाग लेंगे.

मुख्यमंत्री राजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' पर टिप्पणी करते हुए पायलट ने कहा कि राजे ने अपनी यात्रा कांग्रेस के 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के बाद शुरू की है. कांग्रेस पार्टी ने 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 195 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ स्तर तक कवर किया है.

यह भी पढ़ें-

राफेल डील: कांग्रेस ने मोदी राज में विश्व का सबसे बड़ा घोटाला बता JPC जांच की मांग की

मैं मोदी या राहुल विरोधी नहीं, विचारधारा विरोधी और प्रगति समर्थक हूं: कमल हासन

मानसून सत्र में 2 जीत के साथ पूरे विपक्ष पर भारी रही मोदी सरकार, जानें खास बातें

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget