एक्सप्लोरर

राजस्थान: 21 जिलों के निकाय चुनाव में कांग्रेस को झटका, दिग्गज कांग्रेसियों के इलाके में लहराया भगवा

ज़िला परिषद की कुल 636 सीटों के लिए चुनाव हुए और बीजेपी 323 कांग्रेस 246 सीटें जीत चुकी है. पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव के अब तक घोषित नतीजों से साफ़ है कि ग्रामीण इलाक़ों में कमल कांग्रेस के पंजे पर भारी पड़ रहा है.

जयपुर: राजस्थान के 21 ज़िलों के पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ कांग्रेस को ज़बरदस्त झटका लगा है. इन चुनावों के नतीजे लगातार आ रहे है और अब तक ज़िला परिषद सदस्यों के घोषित नतीजों के मुताबिक़ बीजेपी कुल 14 ज़िलों में बोर्ड बनाने की स्तिथि में आ चुकी है. जबकि कांग्रेस का सिर्फ़ पाँच ज़िलों में बोर्ड बनता दिख रहा है.

ज़िला परिषद की कुल 636 सीटों के लिए चुनाव हुए और बीजेपी 323 कांग्रेस 246 सीटें जीत चुकी है. पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव के अब तक घोषित नतीजों से साफ़ है कि ग्रामीण इलाक़ों में कमल कांग्रेस के पंजे पर भारी पड़ रहा है. कुल 4371 सीटों में से बीजेपी को 1836 और कांग्रेस को 1718 सीटों पर जीत मिली है.

दिग्गजों ने डुबोई कांग्रेस की लुटिया कांग्रेस की गहलोत सरकार के मंत्री रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व डिप्टी सी एम सचिन पायलट , खेल मंत्री अशोक चाँदना और सी एम अशोक गहलोत के ख़ास सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में भी कांग्रेस को जीत नहीं दिला सके और इनके इलाक़ों में बीजेपी का भगवा झंडा लहरा गया. कांग्रेस की सादूलपुर विधायक कृष्णा पूनिया की सास और देवरानी दोनो ही उनके इलाक़े से पंचायत समिति का चुनाव हार गईं है.

मोदी सरकार के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल खुद भले ही बीकानेर से सांसद हों लेकिन उनके बेटे बीकानेर से ज़िला परिषद सदस्य का चुनाव हार गए है. सरदारशहर से कांग्रेस के एम एल ए भँवर लाल शर्मा की पत्नी मनोहरी देवी को उन्ही के देवर श्याम लाल ने पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में पराजित किया. राजस्थान में अगले साल तीन विधान सभा सीटों पर उप चुनाव होने है और कांग्रेस की ज़िला परिषद और पंचायत चुनावों की हार उसकी मुश्किलें बढ़ा सकती है.

कांग्रेस के इन मंत्रियों को लगा झटका जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है जिसकी वजह से इन ज़िलों से मंत्री बने हुए शालें मुहम्मद बी ड़ी कल्ला, भँवर सिंह भाटी और अर्जुन लाल बामनिया की इज़्ज़त बच गई और इनकी कुर्सी कमजोर होने से. लेकिन चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा अपने इलाक़े अजमेर सहकारिता मंत्री उदय लाल आँजना चित्तोड, खेल मंत्री अशोक चाँदना बूंदी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा सीकर और वन मंत्री सुख राम विश्नोई जालोर से कांग्रेसी बोर्ड नहीं बनवाकर कमजोर साबित हुए है. बाड़मेर के ज़िला परिषद नतीजों में कांग्रेस और बीजेपी को बराबर बराबर सीटें मिली है और इसकी वजह से बाड़मेर से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी कमजोर साबित हुए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget