एक्सप्लोरर

राजस्थान: अगले दो दिनों में 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सीकर में दो की मौत

सीकर में कल शाम से ही हो रही बरसात में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तो वहीं नीमकाथाना इलाके के मावन्डा गांव में मकान ढ़हने से एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई.

जयपुर/सीकर: राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर मंगलवार देर रात तक जारी रहा. सीकर में बारिश की वजह से हुए हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर, नागौर और पाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

सीकर में कल शाम से ही हो रही बरसात में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तो वहीं नीमकाथाना इलाके के मावन्डा गांव में मकान ढ़हने से एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई. उसके दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल ​लिया गया. दोनों बच्चों को नीमकाथाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं नीमकाथाना में छात्रावास के एक कुण्ड मे पानी भरने से मनीष नामक युवक की डूबने से मौत हो गई.

सीकर जिले में बुधवार को भी कई इलाकों में रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण आमजन जीवन प्रभावित हुआ है. सीकर के खण्डेला इलाके में रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह 8.30 बजे तक जयपुर में 85.4 मिलीमीटर, सीकर में 59.2 मिलीमीटर, पिलानी में 41.2 मिलीमीटर, सवाईमाधोपुर में 37.0 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 36.5 मिलीमीटर, भीलवाड़ा में14.0 मिलीमीटर, वनस्थली में 9.4 मिलीमीटर, बूंदी में 5 मिलीमीटर, कोटा में 3.4 मिलीमीटर, अजमेर में 2.1 मिलीमीटर और माउंटआबू में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी भागों के अधिकतर हिस्सों और पश्चिमी भाग के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश तो वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget