एक्सप्लोरर

राजस्थान में महिला डॉक्टर की आत्महत्या का मामला, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

मरीज की मौत के बाद परिजनों के हंगामे से आहत डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी. सुसाइड नोट में डॉक्टर अर्चना ने लिखा था कि कोई डॉक्टर अपने मरीज की हत्या नहीं करता. डॉक्टरों को परेशान करना बंद होना चाहिए.

Dausa Doctor Suicide Case: मरीज की हत्या का केस दर्ज होने से परेशान महिला डॉक्टर की आत्महत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (द्वारका) ने याचिका दाखिल कर घटना की सीबीआई जांच की मांग की है. याचिका में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन बनाने और इस तरह की घटनाओं में मारे जाने वाले डॉक्टरों को मुआवजा देने की व्यवस्था बनाने की भी मांग की गई है.

28 मार्च को राजस्थान के दौसा के एक निजी हस्पताल में आशा देवी नाम की महिला की प्रसव के बाद हुए रक्तस्राव से मृत्यु हो गई थी. इसे लेकर महिला के जानने वालों और स्थानीय नेताओं ने खूब हंगामा मचाया. पुलिस ने दबाव में डॉक्टर अर्चना और उनके पति डॉक्टर सुनीत उपाध्याय पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया. 

इससे तनाव में आकर डॉ अर्चना शर्मा ने आत्महत्या कर ली. अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि महिला की मौत प्रसव से जुड़ी शारीरिक जटिलताओं के चलते हुई थी. अपने सुसाइड नोट में डॉक्टर अर्चना ने लिखा कि कोई डॉक्टर अपने मरीज की हत्या नहीं करता. डॉक्टरों को इस तरह परेशान करना बंद होना चाहिए.

अब वकील शशांक देव सुधि के माध्यम से दिल्ली के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (द्वारका) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिका में पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की गई है.

डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी करने का अनुरोध भी किया गया है. डॉक्टरों की संस्था ने यह मांग भी उठाई है कि देश भर की पुलिस के पास मेडिको-लीगल सेल हो, जो इलाज से जुड़ी जटिलताओं को समझने के बाद केस दर्ज करने पर विचार दे.

स्थापना दिवस को लेकर बीजेपी ने की ये तैयारियां, पीएम मोदी भी करेंगे संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget