एक्सप्लोरर

राजस्थान: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर के बाहर लगे आंबेडकर के पोस्टर पर हुआ था विवाद

इस मामले में मृतक के चचेरे भाई और चश्मदीद गवाह मुकेश ने कहा है कि विनोद को इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने इन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 341, 143 और SC-ST ऐक्ट समेत तमाम धाराओं में तहत केस दर्ज किया है.

हनुमानढ़: राजस्थान में हनुमानढ़ जिले के एक गांव में दलित युवक को पीट पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है. दलित युवक की मौत का आरोप ओबीसी समुदाय के कुछ लोगों पर लगा है. युवक के घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने कल दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया है कि मृतक किकरालिया गांव का रहने वाला था और भीम आर्मी का सदस्य था.

युवक को पीटते हुए जातीय टिप्पणियां करने का भी आरोप

मृतक युवक का नाम विनोद बामनिया था. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद चार में से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पोस्टर को फाड़ने और युवक से मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है. एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने युवक को पीटते हुए जातीय टिप्पणियां भी की थीं.

विनोद से बदला लेना चाहते थे आरोपी युवक

पुलिस ने बताया है कि मृतक युवक ने पहले भी कई बार अलग-अलग मामलों को लेकर शिकायत की थी. इस मामले में मृतक के चचेरे भाई और चश्मदीद गवाह मुकेश ने कहा है कि विनोद को इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने इन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी. मुकेश ने कहा कि विनोद ने इससे पहले अन्य युवकों के साथ मिलकर आंबेडकर की जयंती मनाई थी और घर के बाहर पोस्टर चिपकाए थे. जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें फाड़ दिया और विवाद शुरू हुआ.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 341, 143 और SC-ST ऐक्ट समेत तमाम धाराओं में तहत केस दर्ज किया है. हालांकि अब विनोद की मौत के बाद पुलिस ने धारा 307 हटाकर धारा 302 लगा दी है, जो हत्या करने पर लगती है.

यह भी पढ़ें-

Weather Updates: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, पूर्वी और मध्य भारत में आज से बारिश के आसार- IMD

रामदेव भी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, कहा- डॉक्टरों से नहीं ड्रग माफियाओं से लड़ाई, इमरजेंसी में एलोपैथी श्रेष्ठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget