एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: क्‍या राजस्‍थान कांग्रेस में सचमुच क्राइसिस है या पायलट को फिक्‍स करने के लिए गहलोत खेल रहे फिक्‍स्‍ड मैच

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot: राजस्थान के सियासी संकट के असली होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसी चर्चा है कि कहीं गहलोत द्वारा पायलट को फिक्स करने के लिए फिक्स्ड मैच तो नहीं खेला जा रहा है?

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान के मौजूदा सियासी संकट (Rajasthan Political Crisis) की समीक्षा कई कोणों से की जा रही है. आगे के घटनाक्रम को लेकर कई तरह के कयास और अटकलें लग रही हैं. इसी बीच एक सवाल यह भी है कि क्या राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में वाकई सियासी संकट (Political Crisis) है या पूरा खेल एक सोची समझी रणनीति के तहत सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सचिन पायलट (Sachin Pilot) को फिक्स करने के लिए मैच खेल रहे हैं? रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस (Congress) पार्टी के भीतर ऐसी चर्चा चल रही है. 

अशोक गहलोत के जब कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हुई तो सचिन पायलट के लिए भी सीएम बनने की संभावनाएं प्रबल होने लगीं.सूत्रों के मुताबिक सचिन का सीएम बनना गहलोत को मंजूर नहीं था और यह भी कि कुर्सी छोड़ने की घड़ी इतनी जल्दी आ जाए. 

क्या मजबूरी में राहुल गांधी की बात माने गहलोत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर गहलोत सीएम पद से छोड़ने के लिए मान तो गए लेकिन यह मजबूरी में लिया गया उनका फैसला था क्योंकि इससे पहले वह कहते रहे कि कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ कोई सीएम और मंत्री भी रह सकता है. 

रविवार को सीएम चुनने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत करने के प्रस्ताव को लेकर राजस्थान विधायक दल की बैठक बुलाई गई. सचिन पायलट को भी लग रहा था कि अब वह सीएम बनेंगे लेकिन एकाएक पूरा खेल बदल गया. गहलोत गुट के निर्दलीय मिलाकर करीब सौ विधायकों ने बगावत कर दी. 

चूंकि अशोक गहलोत गांधी परिवार के वफादार माने जाते हैं और सोनिया गांधी ने ही उनसे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए कहा था तो फिर उन्होंने बगावत क्यों की? इसी बात से मौजूदा संकट के वास्तविक विद्रोह होने या गहलोत द्वारा फिक्स मैच खेले जाने का सवाल खड़ा हुआ.

वास्तविक विद्रोह या फिक्स मैच

अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ते हैं तो राजस्थान में पार्टी के मौजूदा संकट को फिक्स मैच माना जाएगा. इससे संदेश जाएगा कि सचिन पायलट को साधने के लिए गहलोत ने अपने समर्थक विधायकों में विद्रोह की हवा भरी ताकि उन्हें 'एक व्यक्ति एक पद वाली' बात न माननी पड़े और शीर्ष पद भी उनके पास आ जाए. एक संदेश ऐसा भी जाए कि सचिन पायलट को लेकर पार्टी के ज्यादातर विधायकों में स्वीकार्यता नहीं है, इसलिए उनकी सीएम बनने की संभावनाओं का मुद्दा ही खत्म हो जाए.

अगर सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ते हैं तो यह बगावत वास्तविक मानी जाएगी क्योंकि इससे संदेश जाएगा कि गहलोत के कद को गांधी परिवार नजरअंदाज नहीं कर सकता है. इसे ऐसे देखा जाएगा कि यह नेतृत्व द्वारा अपमानित एक व्यक्ति का विद्रोह था जिसने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए अपने उत्तराधिकारी को चुनने का फैसला किया. इसके अलावा, कांग्रेस आलाकमान को एहसास हो जाए कि गहलोत राज्य में कितनी शक्ति रखते हैं और अगर किसी को सीएम बनाना ही पड़े तो उनकी पसंद के आदमी को ही जिम्मेदारी सौंपी जाए.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में सियासी संग्राम, गहलोत गुट ने कहा- 102 में से किसी को बनाए CM लेकिन सचिन पायलट मंजूर नहीं

राजस्थान: दोधारी तलवार है कांग्रेस का संकट, गहलोत को मनाए या पायलट को!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम,विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'दूर ले जाता है सोशल मीडिया, शॉर्ट कट से बाहर निकलें', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
Parliament Monsoon Session Highlights: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget