एक्सप्लोरर

CM अशोक गहलोत ने PM मोदी से पूछा- राज्यों के पास वैक्सीन नहीं, कैसे मनाया जाएगा 'टीका उत्सव'?

पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा था कि 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जी की जन्म जयंति है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्म जयंति है, उस बीच हम सभी ‘टीका उत्सव’ मनाएं. अब इसको लेकर सीएम अशोक गहलोत ने पीएम से सवाल पूछा है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'टीका उत्सव' के आह्वान वाले बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और सवाल किया कि प्रधानमंत्री जी ने 11 अप्रेल को ज्योतिबा फुले जयंती से 14 अप्रेल को आंबेडकर जयंती तक 'टीका उत्सव' मनाने का आह्वान किया है, लेकिन राज्यों में वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है. ऐसे में टीका उत्सव कैसे मनाया जा सकता है?

सीएम गहलोत ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और रविशंकर प्रसाद द्वारा दिया गया राज्यों में वैक्सीन की कमी ना होने का बयान भी तथ्यात्मक रूप से पूर्णत: गलत है. राजस्थान कोरोना प्रबंधन और वैक्सीनेशन में शुरुआत से अग्रणी रहा है. 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन करने में राजस्थान सभी राज्यों में सबसे आगे है.

सीएम गहलोत ने वैक्सीन की कमी की कही बात

अशोक गहलोत ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, "आज का वैक्सीनेशन का कार्य पूरा होने के बाद प्रदेश में करीब 5 लाख वैक्सीन डोजेज ही बची हैं, जो आगे वैक्सीनेशन के लिए अपर्याप्त हैं. केन्द्र सरकार ने वैक्सीन की 3.83 लाख डोजेज की अगली खेप 12 अप्रेल को आना प्रस्तावित है. इस कारण राजस्थान में कल कई जिलों में वैक्सीनेशन का कार्य बंद करना पड़ेगा. 3.83 लाख डोजेज से भी एक दिन से अधिक वैक्सीनेशन नहीं किया जा सकेगा.

क्या है पीएम मोदी का 'टीका उत्सव' का आह्वान

पीएम मोदी ने गुरुवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा था, ''11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जी की जन्म जयंति है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्म जयंति है, उस बीच हम सभी ‘टीका उत्सव’ मनाएं.''

पीएम ने कहा, ''हमारा प्रयास यही होना चाहिए कि इस टीका उत्सव में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करें. मैं देश के युवाओं से भी आग्रह करूंगा कि आप अपने आसपास जो भी व्यक्ति 45 साल के ऊपर के हैं, उन्हें वैक्सीन लगवाने में हर संभव मदद करें.''

महाराष्ट्र: कल और परसों लॉकडाउन, डिटेल में जानें- क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
केरल पहुंचा मानसून! यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री? जानें IMD ने क्या बताया?
केरल पहुंचा मानसून! यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री? जानें IMD ने क्या बताया?
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
जबरन वसूली के आरोप में SC ने रद्द की पुलिस अधिकारियों की अग्रिम जमानत, कहा- जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो...
जबरन वसूली के आरोप में SC ने रद्द की पुलिस अधिकारियों की अग्रिम जमानत, कहा- जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो...

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Embed widget